डिजिटल या ओरिजिनल मार्कशीट! एडमिशन से पहले जान लें ये जरूरी बातें

पढ़ती हुई स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Digital vs Original Marksheet: डिजिटल और ओरिजिनल मार्कशीट दोनों ही स्टूडेंट्स के लिए इम्पॉर्टेंट है. लेकिन इसका यूज अलग-अलग कंडीशन में होता है. ऐसे में स्टूडेंट्स को समझ नहीं आता है कि इन दोनों में अंतर क्या है. आइए जानते हैं कि डिजिटल और ओरिजिनल मार्कशीट क्या होती है.
Digital vs Original Marksheet: आजकल बोर्ड और यूनिवर्सिटी के रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को सबसे पहले डिजिटल मार्कशीट मिलती है. कई बार स्टूडेंट्स को समझ नहीं आता कि यह मार्कशीट असली है या सिर्फ टेम्परेरी. वहीं कुछ समय बाद स्कूल या कॉलेज से ओरिजिनल मार्कशीट भी दी जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में सवाल आता है कि डिजिटल मार्कशीट और ओरिजिनल मार्कशीट (Digital vs Original Marksheet) आखिर क्या फर्क होता है. आइए जानते हैं.
डिजिटल मार्कशीट क्या होती है?
डिजिटल मार्कशीट वह मार्कशीट होती है, जिसे छात्र ऑनलाइन डाउनलोड करते हैं. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर यह उपलब्ध हो जाती है. इसमें स्टूडेंट्स के नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट और मार्क्स होते हैं. एडमिशन या फॉर्म भरने में इस मार्कशीट का यूज किया जा सकता है. डिजिटल मार्कशीट की खास बात यह है कि इसे वेबसाइट से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है. साथ ही रिजल्ट आने के तुरंत बाद मिल जाती है.
ओरिजिनल मार्कशीट क्या होती है?
ओरिजिनल मार्कशीट वह होती है, जो बोर्ड या यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रिंटेड और सर्टिफाइड रूप में स्कूल या कॉलेज के माध्यम से दी जाती है. ओरिजिनल मार्कशीट ऑफलाइन (हार्ड कॉपी) में मिलती है. इसमें बोर्ड की मुहर और ऑथराइज्ड सिग्नेचर होते हैं. इस मार्कशीट को ऑफिशियल और प्रमानेंट डॉक्यूमेंट माना जाता है. जॉब, हाइयर एजुकेशन और सरकारी कामों में इसकी जरूरत पड़ती है.
Digital vs Original Marksheet: इन दोनों में क्या अंतर है?
| अंतर | डिजिटल मार्कशीट | ओरिजिनल मार्कशीट |
| कैसे मिलती है? | ऑनलाइन डाउनलोड | स्कूल/कॉलेज से |
| कब मिलती है? | रिजल्ट के तुरंत बाद | कुछ समय बाद |
| फॉर्मेट | PDF या डिजिटल फाइल | प्रिंटेड हार्ड कॉपी |
| यूज | तुरंत एडमिशन के लिए | स्थायी और सरकारी काम के लिए |
| प्रमाणिकता (Authenticity) | QR कोड/डिजिटल साइन | असली मुहर और साइन |
क्या डिजिटल मार्कशीट मान्य होती है?
आज के समय में कई कॉलेज और इंस्टीट्यूट डिजिटल मार्कशीट को भी मान्य मानते हैं, खासकर एडमिशन प्रोसेस के समय पर. लेकिन लंबे समय के लिए या गवर्नमेंट डॉक्यूमेंट के रूप में आमतौर पर ओरिजिनल मार्कशीट की जरूरत पड़ती है.
यह भी पढ़ें: Bihar Board Result से पहले स्टूडेंट्स क्या करें? देखें स्मार्ट करियर आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




