ePaper

CG Pre DElEd Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी उपलब्ध

Updated at : 12 Jul 2025 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
SSC Steno Answer Key 2025

ऑनवाइन आंसर-की चेक करने की सांकेतिक तस्वीर (HPBOSE Supplementary Result 2025)

CG Pre DElEd Result 2025 OUT: CG Vyapam ने प्री डीएलएड 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. उम्मीदवार vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है.

विज्ञापन

CG Pre DElEd Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही, कंबाइंड मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है.

बोर्ड ने बताया कि यह परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर घोषित किया गया है. इससे पहले 10 जून 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर छात्रों से आपत्तियां मांगी गई थीं. प्राप्त सुझावों की जांच के बाद बोर्ड ने संशोधित फाइनल आंसर-की तैयार की, जिसके आधार पर यह रिजल्ट घोषित हुआ है.

22 मई को हुई थी परीक्षा

CG Pre D.El.Ed 2025 परीक्षा का आयोजन 22 मई 2025 (गुरुवार) को किया गया था. परीक्षा की दूसरी पाली में यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक चली.

कंबाइंड मेरिट लिस्ट में क्या है खास?

जारी की गई मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, रैंक और कटऑफ विवरण शामिल हैं.

काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

पिछले वर्ष राज्य में 91 डीएलएड कॉलेजों में करीब 6720 सीटें थीं. इस बार कुछ संस्थानों को मान्यता न मिलने से सीटों की संख्या में बदलाव संभव है। काउंसलिंग प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने की संभावना है. हालांकि, इस बार प्रक्रिया किसी नई एजेंसी द्वारा आयोजित की जा सकती है.

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं.
  • “Pre D.El.Ed Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें.
  • कैप्चा भरकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट देख सकते हैं और प्रिंट भी ले सकते हैं.
विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola