BPSC 70th Answer Key: 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक और पुनर्परीक्षा का आंसर की जारी

Updated:
विज्ञापन
BPSC exam | BPSC 2025 exam calendar released, but suspense remains on TRE-4

BPSC EXAM

BPSC 70th Answer Key Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है और साथ ही 4 जनवरी को बापू परीक्षा परिसर केंद्र में हुई पुनर्परीक्षा का भी आंसर की जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

BPSC 70th Answer Key Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. यह परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी, और अब अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं. उत्तर कुंजी में सभी सेटों के प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, 4 जनवरी को बापू परीक्षा परिसर केंद्र पर आयोजित पुनर्परीक्षा की उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी गई है. यह पुनर्परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिनके लिए पहले तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से परीक्षा बाधित हो गई थी. आंसर की के जारी होने के साथ, आयोग ने उम्मीदवारों को यह भी सुविधा दी है कि यदि उन्हें किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

आयोग ने दोनों प्रश्न-पत्रों की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है. उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं. साथ ही, आयोग ने उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया है. यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि लगती है, तो वह 16 जनवरी तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन माध्यम से दर्ज कर सकते हैं.

कैंसल प्रश्नों के लिए मिलेंगे पूरे अंक

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रश्न को हटाया जाता है, तो उस प्रश्न के अंक सभी अभ्यर्थियों को प्रदान किए जाएंगे. उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी, और उनके समाधान के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी. परीक्षा का परिणाम इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा.

BPSC से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Success Story: गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, तो बिहार के इस युवक ने IAS बनकर लिया इंतकाम

Also Read: UP Police Bharti Update: फिजिकल टेस्ट की नई तारीखें जारी, जानें बदलाव का कारण

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola