बिहार DElEd परीक्षा के लिए जारी हुई आंसर की, ऐसे Download करें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Oct 2025 1:32 PM
DElED आंसर की (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
DElED Answer Key: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) जारी कर दी है. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आंसर की देख सकते हैं.
DElED Answer Key: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) जारी कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर की डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
DElED Answer Key: इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत
उम्मीदवारों को आंसर-की देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी. Response Sheet को देखने के बाद आप अनुमानित अंक (Expected Marks) भी पता लगा सकते हैं.
DElED Exam: कब हुई थी परीक्षा?
बिहार DElEd परीक्षा 2025 का पहला फेज 26 अगस्त से 13 सितंबर 2025 तक राज्यभर में दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था.
DElED Answer Key: कैसे दर्ज करें आंसर की पर ऑब्जेक्शन?
अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की में गलती लगती है, तो वे नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ‘DEIEd Answer Key Objection 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर आपकी आंसर-की दिखाई देगी.
- ‘Objection’ टैब पर क्लिक कर प्रश्न चुनें, जिस पर आपत्ति है.
- ऑब्जेक्शन फीस जमा करें और कंफर्म करें.
DElED Answer Key Objection Last Date: कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति?
ऐसे कैंडिडेट्स जो जिन्होंने DElEd परीक्षा दी थी, वे 13 अक्टूबर 2025 तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं. एक बार ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट खत्म हो जाएगी, इसके बाद आपका ऑब्जेक्शन एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- 14 अक्टूबर की STET परीक्षा के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










