AWES Result Out: आर्मी स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए होने वाली एडबल्यूईएस परीक्षा के परिणाम जारी, यहां करें चेक

AWES Result Out
आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने आर्मी पब्लिक स्कूल शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं.
AWES Result Out: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने 12 दिसंबर को आर्मी पब्लिक स्कूलों (APS) के लिए शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा 23 और 24 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें कई उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. अब, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे AWES की आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षण पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक अहम मौका था जो आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं. उम्मीदवारों को अपने परिणाम के साथ-साथ भर्ती से संबंधित आगे की प्रक्रिया की जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकती है.
कैसे चेक करें AWES का परिणाम?
1. सबसे पहले awesindia.com पर जाएं.
2. होमपेज पर जाने के बाद ऑनलाइन स्क्रीन टेस्टिंग के विकल्प को चुनें.
3. अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. परिणाम को चेक करने के बाद डाउनलोड कर के रख लें.
कितना है पासिंग मार्क्स?
इस भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, वहां आपको कट ऑफ से जुड़ी जानकारियां भी मिल जाएगी.
परीक्षा के परिणामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन
Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




