Assam Police SI Answer Key Out: असम सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Assam Police SI Answer Key Out

Assam Police SI Answer Key Out: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने अपनी वेबसाइट पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

Assam Police SI Answer Key Out: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने आज 22 जनवरी, 2025 को सुबह 11:30 बजे सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं. परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी. उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन आईडी और जन्म तिथि जैसे लॉगइन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी. इसके अलावा, बोर्ड ने ओएमआर शीट की सॉफ्ट कॉपी भी साझा की है, जिसे 50 रुपये के भुगतान पर डाउनलोड किया जा सकता है.

कैसे डाउनलोड करें Assam Police SI परीक्षा का Answer Key ?

  • सबसे पहले, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं.
  • फिर उत्तर कुंजी टैब पर क्लिक करें और “असम पुलिस एसआई उत्तर कुंजी” लिंक को क्लिक करें.
  • प्रश्नपत्र सेट (A, B, C या D) के अनुसार उत्तर कुंजी का चयन करें.
  • अब उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, इसे डाउनलोड करें.

कितने पदों पर होगी भर्ती ?

एसएलपीआरबी ने 5 जनवरी, 2025 को असम पुलिस एसआई लिखित परीक्षा आयोजित की थी. यह भर्ती परीक्षा असम पुलिस में 144 सब इंस्पेक्टर (यूपी), असम कमांडो बटालियन में 51 सब इंस्पेक्टर (एबी), एपीआरओ में 7 सब इंस्पेक्टर (संचार) रिक्तियों और असम पुलिस में डीजीसीओ और सीजीएचजी के तहत एक सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा (जूनियर) के पदों के लिए आयोजित की गई थी.

कितनी है ऑब्जेक्शन फीस ?

जो उम्मीदवार आंसर की के प्रति ऑब्जेक्शन दर्ज करना चाहते हैं, वे वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए उन्हें 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. अगर उनकी आपत्ति सही पाई जाती है तो उन्हें राशि वापस कर दी जाएगी.

Also Read: UPSC CSE 2025: यूपीएससी 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 979 पदों के पर होगी भर्ती

Also Read: Success Story: कैप्टन संध्या महला बनीं भारतीय सेना की नाज, महिला टुकड़ियों की संभाली कमान

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola