AP EAMCET Counselling 2025 Updates: एपी ईएएमसीईटी काउंसलिंग राउंड 1 का परिणाम जारी, जानिए आगे की प्रक्रिया
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Jul 2025 12:12 PM
AP EAMCET Counselling 2025
AP EAMCET Counselling 2025 Updates: एपी ईएएमसीईटी काउंसलिंग राउंड 1 के सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया गया है. इसके बाद छात्रों को कॉलेज में रिपोर्टिंग करना होगा. EAMCET परीक्षा इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कोर्सेज में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है.
AP EAMCET Counselling 2025 Updates: एपी ईएएमसीईटी काउंसलिंग राउंड 1 के सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. सीट आवंटन मेरिट, श्रेणी और कोटा जैसे कि खेल कोटा, जाति आधारित कोटा के देखकर किया जाएगा. EAMCET परीक्षा इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कोर्सेज में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है.
AP EAMCET Counselling 2025 Important Dates: नोट कर लें महत्वपूर्ण तारीख
कैंडिडेट्स को 23 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से रिपोर्ट करना होगा. सभी कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट्स के साथ कॉलेज में उपस्थित हों. ध्यान रहे कि दोनों फेज की रिपोर्टिंग जरूरी है. ऐसे में कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में भी शामिल होना पड़ेगा और कॉलेज में प्रत्यश्र रिपोर्टिंग में भी शामिल होना होगा. कक्षा 4 अगस्त 2025 से शुरू होगी.
EAMCET Exam: ईएएमसीईटी क्या है?
EAMCET या इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है. यह एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए इंजीनियरिंग, कृषि और मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है.
AP EAMCET Result 2025 steps To Download: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- यहां होम पेज पर AP EAMCET काउंसलिंग रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
यह भी पढ़ें- 12वीं के अंकों पर मिलेगा BTech कोर्स में दाखिला, 24 जुलाई से करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










