NIRF Ranking 2025: IIT को पछाड़ा इस संस्थान ने, बना देश का Number 1 कॉलेज
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Sep 2025 12:41 PM
IISc बैंगलुरु
NIRF Ranking 2025: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज यानी कि गुरुवार को एनआईआरएफ रैंकिंग (NIRF Ranking 2025) जारी कर दी गई है. इस रिपोर्ट के तहत आईआईटी मद्रास टॉप पर है. वहीं इंजीनियरिंग कैटेगरी में IISc ने IIT को पीछे छोड़ दिया. रिसर्च के कैटेगरी में भी IISc आगे है. इस कैटेगरी में आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) दूसरे रैंक पर है.
NIRF Ranking 2025: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज यानी कि गुरुवार को एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी कर दी गई है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में एनआईआरएफ रैंकिंग लिस्ट जारी की है. इस बार भी ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास (IIT Madras) टॉप पर रहा. हालांकि, रिसर्च कैटेगरी में IISc ने आईआईटी को पीछे छोड़ दिया.
NIRF रैंकिंग लाइव अपडेट देखने के लिए यहां क्लिक करें- NIRF Ranking 2025 Live Update
NIRF Ranking 2025 Engineering Category: इस संस्थान ने आईआईटी को पछाड़ा
रिसर्च कैटेगरी में IISc Banglore ने प्रथम रैंक हासिल की है. इस कैटेगरी में आईआईटी मद्रास दूसरे स्थान पर है. वहीं IIT Delhi तीसरे रैंक पर है. आज शिक्षा मंत्रालय द्वारा एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की गई है. इस रैंकिंग में विभिन्न कैटेगरी के तहत कॉलेज और यूनिवर्सिटी की रैंकिंग की गई.
What is NIRF Ranking: क्या है एनआईआरएफ रैंकिंग?
एनआईआरएफ (NIRF) फ्रेमवर्क देशभर के संस्थानों को रैंक देने की एक प्रणाली है. यह रैंकिंग मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) द्वारा गठित एक कोर कमेटी की सिफारिशों पर आधारित होती है. इस कमेटी ने अलग-अलग विश्वविद्यालयों और संस्थानों की रैंकिंग के लिए व्यापक मानदंड तय किए हैं.
देखें टॉप 5 कॉलेज के नाम
- Indian Institute of Science Bangalore
- Indian Institute of Technology Madras
- Indian Institute of Technology Delhi
- Indian Institute of Technology Bombay
- Indian Institute of Technology Kharagpur
IIT Madras: आईआईटी मद्रास ओवरऑल में टॉप पर
आईआईटी मद्रास (IIT Madras Overall category Ranking) ने ओवरऑल कैटेगरी में प्रथम रैंक हासिल की है. वहीं IISc बेंगलुरु ने इस कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है. वहीं आईआईटी बॉम्बे ने तीसरा स्थान हासिल किया है. आईआईटी दिल्ली ने चौथा और आईआईटी कानपुर ने पांचवा रैंक हासिल किया है.
यह भी पढ़ें- भारत का ये संस्थान, दिखने में किसी Foreign Institute से कम नहीं, पढ़ाई में भी देता है टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










