NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के Youtuber, हाथ में कैंडल लेकर छात्रों से की बड़ी अपील

Updated:
विज्ञापन
NEET UG 2026 Amit Kilhor

यूट्यूबर अमित किलहोर (PC-X)

NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर इस समय पूरा देश आक्रोशित है. यूट्यूबर अमित किलहोर ने स्टूडेंट्स से शपथ लेने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर Non-Cooperate मूुवमेंट चलाई है.

विज्ञापन

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को देशभर में आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी है. तथाकथित पेपर लीक और गड़बड़ियों का हवाला देकर ये फैसला लिया गया है. इस खबर को लेकर देशभर के छात्रों और युवाओं में आक्रोश दिख रहा है. लोग सोशल मीडिया पर NTA और सरकार को सवालों के घेरे में ले रहे हैं. इसी सिलसिले में यूट्यूबर अमित किलहोर (Youtube Amit Kilhor) ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है. 

यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर चलाई मुहीम 

अमित किलहोर ने अपने X पर एक ट्वीट करके बोला कि हर साल 10 से भी ज्यादा एग्जाम लीक होते रहते हैं. लेकिन सरकारें और परीक्षा कराने वाली एजेंसी इसके लिए कोई जवाबदेही नहीं लेती. उन्होंने कहा कि मैं कसम खाता हूं कि जब तक सरकार एजुकेशन सिस्टम को ठीक नहीं करती और जब तक एग्जाम्स को लीक करवाना नहीं छोड़ती तब तक मैं सरकार की किसी भी फैसले को नैतिक रूप से सपोर्ट नहीं करूंगा और उसे Non-Cooperate करता रहूंगा.

अमित किलहोर ने आगे कहा कि मैं भले ही सरकार के हर नियम फिर चाहे वो पेट्रोल का कम इस्तेमाल, वर्क फ्रॉम होम और सोना न खरीदने का फैसला हो, उसका पालन करने की कोशिश करूंगा. इस समय हमारे पास AI Tools और अन्य कई टेक्नोलॉजी है, जिससे परीक्षा लीक को रोका जा सकता है. लेकिन फिर भी सरकार में भ्रष्ट लोग हैं और पेपर लीक हो रहा है. ऐसे में मैं सरकार के हर फैसले को सपोर्ट नहीं करूंगा और सभी स्टूडेंट्स से भी इस मुहीम को आगे बढ़ाने की अपील करता हूं. 

छात्रों और शिक्षकों से शपथ लेने की अपील

अमित किलहोर ने कहा छात्रों, अपने सोशल मीडिया पर “असहयोग की शपथ” (Non cooperation) पोस्ट करें. आपको अपना भविष्य इन लोगों के हाथों से खुद छीनना होगा. ये आपको इंसाफ आसानी से नहीं देंगे. एक शपथ लें. अपने शिक्षकों से भी यह शपथ लेने की अपील करें. 

पेपर लीक के कारण रद्द हुई परीक्षा

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तथाकथित नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक का मामला अब गहराता जा रहा है. इस मामले की जांच अब CBI करेगी. फिलहाल के लिए परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. दोबारा नीट यूजी परीक्षा होगी. लेकिन अभी NTA के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा एक बयान में कहा कि परीक्षा की नई डेट आने से 7-10 दिन पहले अपडेट जारी किया जाएगा. 

22 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में

3 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी. NTA ने अनुसार, देशभर में 96.92% उपस्थिति दर्ज की गई थी. कुल 22,75,011 में से 22,05,035 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं अब परीक्षा के रद्द किए जाने से छात्रों में तनाव का माहौल है.

यह भी पढ़ें- कब आएगी NEET परीक्षा की नई डेट? NTA के DG ने जारी किया बयान 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola