ePaper

NEET UG 2024 के लिए आज तक कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन

Updated at : 09 Mar 2024 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2024 के लिए आज तक कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन

NEET UG 2024: NEET UG 2024 के लिए आज रात तक ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट -exams.nta.ac.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है. NEET UG 2024 के लिए आज रात तक ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट -exams.nta.ac.in पर जाना होगा.बता दें कि बीते दो दिनों से छात्रों को नीट का रजिस्ट्रेशन करने में काफी परेशानी आ रही थी जिसके बाद एनटीए ने इसे लेकर नोटिस भी जारी किया था और ओटीपी और आधार रजिस्ट्रेशन से जुड़े कई दिशा-निर्देश दिए थे.

NEET UG 2024: करें हेल्पलाइन नंबर का उपयोग

NEET UG 2024 का आवेदन पत्र भरते समय आधार प्रमाणीकरण या डेटा से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या आए तो हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें. NEET आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं. ईमेल आईडी – neet@nta.ac.in या हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 के माध्यम से एनटीए से संपर्क कर मदद ले सकते हैं. NEET UG 2024 परीक्षा फॉर्म भरते समय NTA के द्वारा जारी किए गए महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें. रजिस्ट्रेशन के वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. आपकी एक चूक आपके फॉर्म को रिजेक्ट करा सकती है.

NEET UG 2024: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. 
  •  यहां NEET UG परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक को सेलेक्ट करें. 
  • यहां मांगे जा रहे जरूरी रजिस्ट्रेशन के सूचनाओं को अपडेट करें और अकाउंट बनाएं.
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अपने अकाउंट में लॉग इन करें. 
  • अपना आवेदन पत्र भरें और शुल्क भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें. 
  • आवेदन पत्र जमा करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें. 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

Also Read: CUET PG 2024: 21 से 28 मार्च की परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां करें चेक

Also Read: NEET UG: नीट परीक्षार्थियों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को लेकर अहम नोटिस, जानें NTA की जरूरी बातें

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola