NEET परीक्षा से पहले NTA का बड़ा मैसेज, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

Updated:
विज्ञापन

NTA नोटिस (PC-X)

NEET Re Exam Today: नीट री-एग्जाम को लेकर NTA ने सभी कैंडिडेट्स के लिए मैसेज जारी किया है. NTA ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचें नहीं तो एंट्री नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

NEET Re Exam Today: नीट री-एग्जाम 2026 का आयोजन आज देशभर में सिंगल शिफ्ट में होगा. लाखों अभ्यर्थी इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होंगे. परीक्षा से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और शुभकामना संदेश जारी किया है. एजेंसी ने छात्रों से शांत रहने, समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की है.

NTA ने जारी किया नोटिस 

NTA ने X पर सभी अभ्यर्थियों को All the Best कहा. साथ ही कहा कि नीट के अभ्यर्थियों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वो दिन आ गया है. शांत रहें, खुद पर भरोसा करें और अपना बेस्ट दें.  

NEET परीक्षा की टाइमिंग

नीट री-एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगा. लेकिन छात्रों को समय से पहले रिपोर्ट करना होगा. NTA ने कहा कि एंट्री 11: 00 बजे से शुरू होगी, वहीं लास्ट एंट्री 1:30 बजे तक मिलेगी. इसके बाद आने वाले कैंडिडेट को एंट्री नहीं दी जाएगी. 

NEET स्टूडेंट अपने साथ क्या-क्या लाएं 

NTA ने कहा है कि एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो ID लेकर एग्जाम सेंटर पहुंचें. बिना इसके एंट्री नहीं मिलेगी. साथ में 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ रखें. इसी के साथ NTA ने कहा कि अभ्यर्थी अपने साथ कोई भी प्रतिबंधित चीजें न लाएं. ट्रैफिक और रूट का ध्यान रखते हुए समय से पहले घर से निकलें. सभी स्टूडेंट्स खुद को हाईड्रेटेड रखें. 

3 मई को हुई थी पहली परीक्षा

NEET UG देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है. NEET के जरिए देश के सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन मिलता है. 3 मई को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी. पेपर लीक और गड़बड़ियों का संदेह होने पर 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी. वहीं अब दोबारा परीक्षा हो रही है.  

यह भी पढ़ें- NEET Re-Exam 2026 : कल फिर 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा, आज देशभर में मॉक ड्रिल 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola