NEET UG Cut Off 2025: सरकारी MBBS सीट के लिए कितने नंबर चाहिए? जानिए कैटेगरी वाइज टेंटेटिव कटऑफ

Updated:
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2025 in Hindi

NEET UG Counselling 2025 in Hindi

NEET UG Cut Off 2025: NEET 2025 का रिजल्ट आने के बाद छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संभावित कटऑफ जानने को उत्सुक हैं. जानिए जनरल, OBC, SC-ST के लिए ऑल इंडिया और स्टेट कोटा के तहत कितने अंक पर MBBS की सीट मिल सकती है.

विज्ञापन

NEET UG Cut Off 2025: NEET 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब लाखों छात्रों की निगाहें कटऑफ पर टिकी हुई हैं. हर छात्र यही जानना चाहता है कि उनके स्कोर पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिल पाएगी या नहीं. इस साल करीब 22 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12 लाख से ज्यादा ने इसे क्वालिफाई किया है. सीटें सीमित हैं और मुकाबला कड़ा है, ऐसे में संभावित कटऑफ जानना बेहद जरूरी हो गया है.

क्या होता है क्वालिफाइंग कटऑफ?

NEET क्वालिफाइंग कटऑफ वह न्यूनतम स्कोर है, जिससे छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

  • जनरल और EWS कैटेगरी: 50वां परसेंटाइल, यानी लगभग 160-720 अंक.
  • OBC, SC, ST कैटेगरी: 40वां परसेंटाइल, यानी लगभग 125-159 अंक.

सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने अंक होने चाहिए?

ऑल इंडिया कोटा (15%) के तहत कटऑफ कुछ इस प्रकार रह सकता है:

  • जनरल/EWS: 620 से 680+ अंक
  • OBC: 590 से 610 अंक
  • SC/ST: 520 से 550 अंक

स्टेट कोटा (85%) के लिए संभावित कटऑफ:

  • जनरल: 570 से 620 अंक
  • OBC: 550 से 590 अंक
  • SC/ST: 420 से 490 अंक

क्या चीजें तय करती हैं कटऑफ?

  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • सीटों की कुल संख्या
  • छात्रों का प्रदर्शन और आवेदन संख्या
  • राज्यवार मेडिकल कॉलेजों की उपलब्धता

Also Read: ना IAS, ना IPS! इस संस्था की नौकरी में है असली रुतबा और मोटी कमाई

Also Read: Best MBBS College: कम फीस, बेहतरीन प्लेसमेंट! MBBS के लिए बेस्ट माना जा रहा झारखंड का ये सरकारी कॉलेज

Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola