MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon: आज जारी हो रहा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, mahahsscboard.in पर देखें

MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon
MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon: महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी करेगा. छात्र अपना Maharashtra HSC Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.org पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और मां का नाम जरूरी होगा.
MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज यानी 5 मई 2025 को 12वीं (HSC) का रिजल्ट जारी करेगा. छात्र दोपहर 1 बजे के बाद अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे. छात्र mahahsscboard.in अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां आप महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के आसान तरीके देख सकते हैं
कब हुई थी रिजल्ट की घोषणा? (MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon)
महाराष्ट्र बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की घोषणा रविवार को की थी. लाखों छात्र लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. इस बार परीक्षा 10 फरवरी से ही शुरू हो गई थी, जबकि पहले ये आमतौर पर फरवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू होती थी. जल्दी परीक्षा कराने का सीधा फायदा यह है कि छात्रों को समय पर हायर एजुकेशन के लिए एडमिशन मिल सकेगा.
MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon: कैसे देखें?
MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon देखने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-
- कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org या digilocker.gov.in पर जाएं
- पेज ओपन होने के बाद 12वीं के स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें.
- अब कैंडिडेट्स अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- दोबारा पेज ओपन होने पर अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें.
- रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें.
जल्दी रिजल्ट से छात्रों को क्या फायदा मिलेगा?
- समय से हायर एजुकेशन में एडमिशन का मौका
- रिजल्ट जल्दी आने से करियर की बेहतर प्लानिंग
- कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के लिए ज्यादा समय
यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: सीबीएसई का ये नोटिस देख लें छात्र, रिजल्ट से पहले बोर्ड ने कर दिया बड़ा बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




