MP Board Result 2025 District Wise: एमपी बोर्ड रिजल्ट में यह जिला फिर से अव्वल, देखें जिलेवार लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 May 2025 1:46 PM

विज्ञापन

MP Board Result 2025

MP Board Result 2025 District Wise: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. इस बार 10वीं में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. वहीं, कक्षा 12वीं में इस वर्ष 74.48 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

विज्ञापन

MP Board Result 2025 District Wise: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की तरफ से मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. इस बार 10वीं में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. वहीं, कक्षा 12वीं में इस वर्ष 74.48 फीसदी छात्र पास हुए हैं. टॉपर्स लिस्ट के साथ-साथ जिलेवार रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया गया है. एमपी बोर्ड में इस बार फिर से नरसिंहपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है.

मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है. रिजल्ट के साथ-साथ जिलेवार रिपोर्ट कार्ड भी जारी हुआ है.

MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: Click Here

MP Board Result 2025 District Wise: जिलेवार रिजल्ट जारी

क्रमांकजिलापास प्रतिशत (%)
1नरसिंहपुर92.73%
2मंडला89.83%
3बालाघाट88.07%
4अनूपपुर87.66%
5नीमच87.29%
6शाजापुर86.22%
7सीहोर85.54%
8होशंगाबाद84.08%
9देवास84.05%
10झाबुआ83.88%

जिलेवार रिजल्ट की बात करें तो इस बार भी कक्षा 10वीं के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला को एमपी बोर्ड में शानदार रैंक मिला है. इस जिले के 92.73 फीसदी छात्रों ने परीक्षा क्रैक की है. बता दें कि पिछले साल भी नरसिंहपुर जिला टॉप पर था. पिछले साल नरसिंहपुर जाला 12वीं के रिजल्ट को लेकर अव्वल था. यहां के 81.53 फीसदी छात्र 12वीं में पास हुए थे.

MP Board 12th District Wise Result: 12वीं में कैसा है रहा जिलेवार रिजल्ट?

क्रमांकजिलापास प्रतिशत (%)
1नरसिंहपुर91.91%
2नीमच86.34%
3शाजापुर86.11%
4मंडला85.50%
5सीधी84.02%
6शहडोल83.63%
7अनूपपुर83.51%
8खंडवा83.28%
9मंदसौर83.16%
10होशंगाबाद83.06%

इस साल भी 12वीं में नकसिंहपुर जिला ही अव्वल रहा है. इस जिले से 91.91 फीसदी छात्रों को हायर सेकेंडरी में सफलता हासिल हुई है. वहीं, 12वीं में नीमच जिले से 86.34 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है. इसके अलावा शाजापुर जिले के 86.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola