ePaper

UPSC का नोटिफिकेशन और ऐसी गलती! सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Updated at : 08 Feb 2026 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Mistakes In UPSC Notice

Mistakes In UPSC Notice

Mistakes In UPSC Notice: यूपीएससी का एक नोटिस अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. UPSC के नोटिफिकेशन में 40 के करीब गलतियां हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट गया है.

विज्ञापन

Mistakes In UPSC Notice: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. यूपीएससी का एक नोटिस अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कई सारी गलतियां हैं, स्पेलिंग मिस्टेक और ग्रामर की गलती. करीब 40 गलतियां पाई गई हैं, जिसने अब सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी और प्रतिष्ठित बॉडी से इस तरह की गलती की उम्मीद नहीं थी. वहीं कुछ लोगों ने इसे घोर लापरवाही का नतीजा बताया.

सोशल मीडिया पर इस लापरवाही को लेकर उठे सवाल

यूट्यूबर अमित किलहोर ने X पोस्ट के जरिए यूपीएससी नोटिफिकेशन की गलतियां उजागर की. उन्होंने कहा UPSC नोटिफिकेशन 2026 में 40 से ज्यादा स्पेलिंग मिस्टेक्स हैं. देश की सबसे प्रीमियम परीक्षा एजेंसी एक बेसिक सालाना नोटिफिकेशन भी ठीक से जारी नहीं कर पाई. जबकि छात्रों से जीरो एरर टॉलरेंस की उम्मीद की जाती है और उन्हें किसी भी तरह का करेक्शन विंडो तक नहीं दिया जाता है.

सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा क्या हमलोग अपग्रेड हो रहे हैं या डिग्रेड हो रहे हैं. अगर अस्पिरेंट ने 40 गलतियां की होती तो, उसे डिसक्वालिफाई कर दिया जाता. एक अन्य यूजर ने लिखा Chatgpt ने ये गलतियां की होंगी.

UPSC का ऑफिशियल नोटिस

UPSC ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

यूपीएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर कहा है कि स्टूडेंट्स UPSC की कॉल सेंटर पर किसी भी तरह के हेल्प के लिए संपर्क कर सकते हैं. यूपीएससी ने कहा कि ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक उपलब्ध रहेगा. यहां तक की शनिवार और रविवार को भी स्टूडेंट्स संपर्क कर सकते हैं.


यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, जरूर चेक करें ये डिटेल्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola