यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Updated at : 08 Feb 2026 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board Admit Card 2026

UP Board Admit Card 2026

UP Board Admit Card 2026: 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली है. ऐसे में स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड का इंतजार है. आइए, जानते हैं कि एडमिट कहां से और कैसे मिलेगा.

विज्ञापन

UP Board Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. ये परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. ऐसे में स्टूडेंट्स को बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार है. एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलता है.

UP Board एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

  • यूपी बोर्ड ने बताया है कि एडमिट कार्ड 2026 जल्द जारी किए जाएंगे.
  • स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी.
  • छात्र अपने स्कूल से समय पर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.

एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?

  • स्कूल के माध्यम से मिलेगा.
  • स्कूल प्रशासन एडमिट कार्ड डाउनलोड करेगा.
  • प्रधानाचार्य की मुहर और हस्ताक्षर के बाद छात्रों को वितरित किए जाएंगे.
  • छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके एडमिट कार्ड लें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

  • स्टूडेंट का नाम और माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • विषय और परीक्षा की तारीख
  • फोटो और सिग्नेचर

अगर किसी भी तरह की गलती हो तो तुरंत स्कूल को बताएं.

परीक्षा केंद्र पर ध्यान रखने वाली बातें

  • एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.
  • एक वैध फोटो ID साथ रखें.
  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें.

यह भी पढ़ें- CTET Exam में बवाल, बिहार में 2 सेंटर पर रद्द हुई परीक्षा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola