CTET Exam में बवाल, बिहार में 2 सेंटर पर रद्द हुई परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CTET Exam 2026: सीटीईटी परीक्षा के दौरान हंगामें की खबर सामने आई है. सीबीएसई की तरफ से बिहार के वैशाली में दो परीक्षा केंद्र पर एग्जाम को रद्द कर दिया गया है. CBSE की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, देशभर में CTET परीक्षा के लिए कुल 1803 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इनमें से Paper-2 की परीक्षा 1801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक हो गई है.

विज्ञापन

CTET Exam 2026: सीटीईटी परीक्षा के दौरान बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. परीक्षा के दिन अचानक दो परीक्षा केंद्रों पर हंगामे की स्थिति बन गई. इसके चलते CBSE को इन दोनों सेंटरों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी. इससे कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि बाकी सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक और सफल तरीके से पूरी कराई गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

CBSE की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, देशभर में कुल 1803 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इनमें से 1801 केंद्रों पर Paper-2 की परीक्षा बिना किसी दिक्कत के हो गई. सिर्फ वैशाली के दो सेंटरों पर ही यह समस्या देखने को मिली.

CTET Exam 2026 बिहार के इन केंद्रों पर रद्द

वैशाली (हाजीपुर) के 2 परीक्षा केंद्रों पर किसी जरूरी कारण की वजह से Paper-2 की परीक्षा नहीं हो सकी. ये केंद्र हैं ST. John’s Academy, Basmati Nagar और Lakshya International Academy. सीबीएसई बोर्ड ने पोस्ट शेयर कर इन सेंटर्स की जानकारी दी है.

CBSE ने दी जानकारी

दोबारा कब होगी परीक्षा

CBSE ने साफ कर दिया है कि जिन छात्रों की परीक्षा (CTET Exam) इन दो केंद्रों पर नहीं हो पाई थी, उनकी दोबारा परीक्षा कराई जाएगी. यह री-एग्जाम अगले 15 दिनों के अंदर आयोजित किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से नई तारीख, समय और केंद्र की जानकारी अलग से संबंधित उम्मीदवारों को दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: CUET UG परीक्षा से जुड़े 100 जनरल नॉलेज के सवाल जवाब, टॉपर जैसी हो जाएगी रैंक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन