इस बैंक ने निकाली जबरदस्त भर्ती, नोट कर लें डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
Union Bank Recruitment 2025

Union Bank Recruitment 2025

Union Bank Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूनियन बैंक की ओर से भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है.

विज्ञापन

Union Bank Recruitment 2025: अगर आप बैंक सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आपके लिए सुनहरा मौका है. वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

Union Bank Recruitment 2025: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें की

  • आवेदन की शुरुआत: 5 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025

ध्यान रहे, समय पर आवेदन करना जरूरी है क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

Union Bank Recruitment Post Details: कुल पदों की संख्या

250 पद (वेल्थ मैनेजर – स्पेशलिस्ट ऑफिसर)

Union Bank Recruitment Eligibility: योग्यता 

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से MBA, PGDM, PGDBM, PGDBA या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है. साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्षों का कार्यानुभव भी जरूरी है. 

Union Bank Recruitment Age Limit: आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 25 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी. 

Union Bank Recruitment Application Fees: आवेदन शुल्क

  • SC / ST / PwBD उम्मीदवार: ₹177
  • अन्य श्रेणियां: ₹1180

Union Bank Recruitment Salary: सैलरी 

चयनित उम्मीदवारों को निम्न वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा:

₹64,820-2340(1)-67,160-2680(10)-93,960

यह भी पढ़ें- विदेश में पढ़ाई का Golden Chance, इस राज्य की सरकार 5 Lucky छात्रों को भेजेगी UK

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola