UKPSC Pre Exam 2025: यूके पीसीएस के लिए तुरंत करें अप्लाई, सैलरी 1.77 लाख से ज्यादा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 May 2025 12:30 PM

विज्ञापन

UGC NET 2025 City Slip

UKPSC Pre Exam 2025: स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक उत्तराखंड पीसीएस के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो इसके लिए जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

UKPSC Pre Exam 2025: उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है. उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की लिए स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक उत्तराखंड पीसीएस के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो इसके लिए जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं.

यूके पीएससी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मई 2025 तक का समय दिया गया है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UKPSC Pre Exam 2025 Application ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाना होगा.
  • अब UKPSC Pre Exam 2025 Application के लिंक पर जाएं.
  • इसमें आवेदन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UKPSC Pre Application Fees: कितनी होगी फीस?

उत्तराखंड पीसीएस में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है. फीस के तौर पर जनरल, ओबीसी, EWS और कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 166.36 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 76.36 रुपये है. इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 16.36 रुपये जमा करने होंगे.

योग्यता और सैलरी

उत्तराखंड पीसीएस में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिरवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र की 21 साल से ज्यादा और 42 साल से कम होनी चाहिए. इसमें डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 56,100 से 1,77,500 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: UPSC Paper Analysis: करेंट अफेयर्स ने घुमाया दिमाग, देखें कैसा था यूपीएससी प्रीलिम्स का पेपर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola