प्राइमरी स्कूलों में 1180 पदों पर टीचर की भर्ती, सैलरी 112400 रुपये तक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Sep 2025 1:10 PM

विज्ञापन

Teacher Bharti 2025: दिल्ली में शिक्षक भर्ती

Teacher Bharti 2025: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1180 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Teacher Bharti 2025:दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक (PRT) के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है. यदि आप दिल्ली में स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने इन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत कुल 1180 पद भरे जाएंगे. इनमें से 502 पद अनारक्षित, 306 पद ओबीसी, 137 पद ईडब्ल्यूएस, 166 पद एससी और 69 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें ताकि रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

DSSSB Teacher Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें. पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार सीधे लॉगिन कर सकते हैं.
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें. सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें.

DSSSB Teacher Recruitment 2025 Notification PDF यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

सैलरी और सेलेक्शन प्रोसेस

DSSSB Teacher भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत हर महीने 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. यह वेतनमान सरकारी नियमों के अनुसार तय किया गया है. चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा. चयन के लिए लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया हो सकती है.

DElEd वाले कर सकते हैं अप्लाई

उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि उन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास की हो और 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हो. इसके अलावा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास 2 साल की अवधि का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd), ETE, JBT, DIET, BElEd आदि में से किसी एक में प्रमाणपत्र होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बीटेक कॉलेज में 82 लाख पैकेज का रिकॉर्ड प्लेसमेंट, छात्रों को Google में मिली जॉब

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola