नहीं भर पाए थे SSC CGL का फॉर्म, फिर से मिला मौका, 12 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी

Updated:
विज्ञापन

युवा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

SSC CGL 2026: SSC ने कैंडिडेट्स की मांग पर CGL वैकेंसी की लास्ट डेट बढ़ा दी है. 25 जून तक अप्लाई कर सकते हैं. SSC की इस भर्ती के जरिए 12,256 पद भरे जाएंगे.

विज्ञापन

SSC CGL 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2026) के लिए अप्लाई करने का एक और मौका दिया है. आवेदन विंडो फिर से खोल दी गई है. अब कैंडिडेट्स 25 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. इस वैकेंसी के तहत करीब 12,256 पद भरे जाएंगे.

आयोग ने उम्मीदवारों की मांग पर आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है. अब अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक रात 11 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 थी. आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 26 जून रात 11 बजे तक है. एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी, जिसके दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे.

12,256 पदों पर होगी भर्ती

SSC CGL 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 12,256 ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ पदों पर भर्ती की जाएगी. यह देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.

SSC CGL Vacancy Last Date: यहां देखें लास्ट डेट

महत्वपूर्ण तिथियांलास्ट डेट
आवेदन प्रक्रिया शुरू21 मई 2026
आवेदन की नई लास्ट डेट25 जून 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट26 जून 2026
करेक्शन विंडो1 जुलाई 2026 से 3 जुलाई 2026 तक

कौन कर सकता है आवेदन?

SSC CGL 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता में कुछ डिफरेंस हो सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को डिटेल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए.

कैसे करें अप्लाई?

  • SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें या लॉगिन करें.
  • SSC CGL 2026 आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

28 लाख से अधिक उम्मीदवार कर चुके हैं आवेदन

आयोग के अनुसार, SSC CGL 2026 के लिए अब तक 28 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं. आवेदन विंडो दोबारा खुलने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं.

यह भी पढ़ें- UPSSSC में कांस्टेबल बनने का आखिरी मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola