Sarkari Naukri: इंडियन रेलवे में ऑफिसर बनने का मौका, 3 लाख तक मिलेगा वेतन

Sarkari Naukri Vacancy In Indian Railways
Sarkari Naukri: इंडियन रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन में ऑफिसर लेवल पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें अगर आपका सिकेक्शन होता है तो आपको 3 लाख रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा, यहां देखें डिटेल्स.
Sarkari Naukri Vacancy In Indian Railways: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने मैनेजर, पीआरओ, जनरल मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो चुका है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म को अभ्यर्थी IRFC की आधिकारिक वेबसाइट www.irfc.co.in के माध्यम से भर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 है, इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
रिक्त पदों का विवरण
| पद का नाम | कुल पद | आयु सीमा | वेतन |
| ADM- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (फाइनेंस) | 2 | 50 साल | 90,000 – 2,40,000 |
| ग्रुप जनरल मैनेजर (IT) | 1 | 55 साल | 1,20,000 – 2,80,000 |
| ADM- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (इंटर्नल ऑडिट) | 1 | 50 साल | 90,000 – 2,40,000 |
| मैनेजर (Finance) | 3 | 37 साल | 60,000 – 1,80,000 |
| मैनेजर (IT) | 1 | 47 साल | 60,000 – 1,80,000 |
| PRO- पब्लिक रिलेशन ऑफिसर | 1 | 50 साल | 70,000 – 2,00,000 |
Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले
क्या है योग्यता ?
| पद का नाम | योग्यता | कार्य अनुभव |
|---|---|---|
| ग्रुप जनरल मैनेजर आईटी | बी.ई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी)/एमसीए/एमबीए | 20 वर्ष |
| एडिशन जनरल मैनेजर फाइनेंस | सीए/सीएमए/एमबीए (फाइनेंस) | 14 वर्ष |
| मैनेजर फाइनेंस | सीए/सीएमए/एमबीए (फाइनेंस) | 5 वर्ष |
| मैनेजर आईटी | बी.ई/बीटेक (आईटी)/एमबीए/डिप्लोमा (आईटी) | 15 वर्ष |
| पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) | स्नातक/स्नातकोत्तर | 15 वर्ष |
कैसे करें आवेदन ?
- सबसे पहले IRFC की आधिकारिक वेबसाइट www.irfc.co.in से आवेदन फाॅर्म डाउनलोड कर लें.
- भरे हुए फॉर्म को आवश्यक डाॅक्युमेंट्स के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा.
- पता है- जीएम/एचआर एंड एडमिन, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन, यूजी फर्स्ट फ्लोर, ईस्ट टॉवर, एनबीसीसी प्लेन, भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, प्रगति विहार, नई दिल्ली-110003.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




