Sarkari Naukri: 12 वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1170 पदों के लिए यूं करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Sarkari Naukri

Sarkari Naukri

Sarkari Naukri: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर! यदि आपने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकता है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश में स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. यदि आपके पास संबंधित विषयों में डिग्रियां और आवश्यक योग्यताएं हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है. यह आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है, इसलिए अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं, तो आपको जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए ताकि आप इस अवसर का लाभ उठा सकें.

कहां होगी भर्ती ?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप 5 की भर्तियां जारी की हैं, जिनमें स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल सहित विभिन्न पदों पर कुल 1170 भर्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. भर्ती परीक्षा 15 फरवरी 2025 को आयोजित होने की संभावना है, और यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी.

क्या है योग्यता ?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी इन भर्तियों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास संबंधित पद के लिए डिप्लोमा या डिग्री हो. आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी.

कैसे होगा सिलेक्शन ?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इन नौकरियों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है. उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए और एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए शुल्क जमा करना होगा.

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले, MPPEB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए ग्रुप 5 भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें.

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, तो बिहार के इस युवक ने IAS बनकर लिया इंतकाम

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola