Sarkari Naukri: NABARD में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 35000 मिलेगा वेतन

Sarkari Naukri In NABARD
अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो बता दें कि आपके लिए NABARD में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.
Sarkari Naukri Vacancy For 10th Pass: अगर आप महज 10वीं कक्षा तक पढ़े हैं और सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं तो बता दें कि नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानि नाबार्ड में ऑफिस अटेंडेंट के लिए 108 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए 10वीं पास लोग भी आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35000 रुपए प्रति माह तक का वेतन मिलेगा, ऐसे में जानें इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.
NABARD में आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता?
नाबार्ड की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है, बात करें अगर इस भर्ती के लिए उम्र सीमा की तो आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 30 वर्ष.
NABARD में कैसे होगा सिलेक्शन?
नाबार्ड की इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन एक परीक्षा द्वारा किया जाएगा, और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की भी प्रक्रिया होगी, बता दें कि इस भर्ती में जिन लोगों का चयन होता है उन्हें प्रति माह 35000 रुपए तक का वेतन मिलेगा. इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आप www.nabard.org पर ले सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिर तिथि 21 अक्टूबर है.
NABARD में नौकरी के लिए कैसे करें अप्लाई?
1. सबसे पहले नाबार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
2. वेबसाइट पर जाकर ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती का लिंक चुनें.
3. फॉर्म में अपनी डिटेल्स भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
4. आपका फॉर्म आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.
5. अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो बता दें कि आपके लिए 6.NABARD में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.
Also Read: HAL recruitment 2024 : एग्जीक्यूटिव पदों पर होगी बहाली, आप ऐसे कर सकते हैं आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




