Sarkari Naukri: रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर बहाली, जल्द कर लें आवेदन

Railway Sarkari Naukri 2025
10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है, दक्षिण पूर्वी रेलवे ने 1785 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए 10वीं पास लोग भी आवेदन कर सकते हैं.
Sarkari Naukri For 10th Pass: अगर आप महज 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दक्षिण पूर्वी रेलवे ने 10वीं पास लोगों के लिए बंपर बहाली निकाली है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें ये लिखा है कि 1785 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और 27 दिसंबर तक चलेगी. ऐसे में जानें अप्लाई करने का आसान तरीका और आवेदन शुल्क.
क्या है योग्यता?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है. बात करें अगर उम्र सीमा की तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष है और अधिकतम 24 वर्ष, हालांकि पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट है.
कितनी है आवेदन फीस?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के लोगों को 100 रुपए की राशि देनी है, वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूर्ण रूप से निशुल्क है.
ऐसी नौकरी से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज
Also Read: Sarkari Naukri: ईस्टर्न रेलवे में बंपर बहाली, ऐसे करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










