पहले ही दिन 57% अभ्यर्थियों ने छोड़ी RRB NTPC परीक्षा, 63 लाख हैं रजिस्टर्ड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Aug 2025 7:42 AM
इंडियन रेल की सांकेतिक तस्वीर (RRB NTPC Result 2025 OUT Soon)
RRB NTPC UG Exam 2025: रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा गुरुवार 7 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है. परीक्षा के पहले ही दिन चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला है. जिस रेलवे भर्ती परीक्षा का इंतजार कैंडिडेट्स सालों तक करते हैं, पहले ही दिन 57.04 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.
RRB NTPC UG Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 2025 का आगाज गुरुवार 7 अगस्त से हो चुका है. लेकिन परीक्षा (RRB NTPC UG Exam 2025) के पहले ही दिन अभ्यर्थियों की उपस्थिति बेहद कम देखने को मिली. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार किया था, उनमें से आधे से ज्यादा परीक्षा देने नहीं पहुंचे.
RRB NTPC UG Exam प्रयागराज में सिर्फ 43% उपस्थित
उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के अंतर्गत प्रयागराज में पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर 21,680 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 9,313 अभ्यर्थी ही पहुंचे. यानी 57.04 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.
पहली पाली में 10,840 में से 4,628 और दूसरी पाली में 10,840 में से 4,685 उम्मीदवार उपस्थित रहे. इस परीक्षा में कुल 389 पदों को भरना है, जिनमें कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क शामिल हैं.
राजस्थान के अजमेर में भी ऐसा ही हाल
आरआरबी अजमेर रीजन में भी उपस्थिति का हाल कुछ अलग नहीं रहा. पहले दिन राजस्थान के 9 शहरों में 29 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई, जहां सिर्फ 45.59 फीसदी उम्मीदवार ही उपस्थित रहे. यहां 35,320 में से केवल 16,103 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 19,217 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.
सख्त सुरक्षा इंतजाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NCR के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक पहचान, सीसीटीवी निगरानी और गोपनीय प्रक्रिया का पालन किया गया. इससे परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी. उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो गई.
आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल परीक्षा में देशभर से 63 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत हैं. यह परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा रही है और 9 सितंबर 2025 तक चलेगी. इतनी बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन के बावजूद पहले दिन की कम उपस्थिति ने सभी को चौंका दिया है.
यह भी पढ़ें: CBSE Big Update 2025: छात्रों के लिए सीबीएसई का बड़ा फैसला, Career सेलेक्शन होगा अब और आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










