RPSC SI Recruitment 2025: ग्रेजुएट के लिए सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Aug 2025 7:39 AM

विज्ञापन

RPSC SI Recruitment 2025

RPSC SI Recruitment 2025: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) या प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajashan.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

RPSC SI Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें सब इंस्पेक्टर (एपी) के 896 पद, सब इंस्पेक्टर (एपी) संहरिया के 4 पद, सब इंस्पेक्टर (एपी) अनुसूचित क्षेत्र के 25 पद, सब इंस्पेक्टर (आईबी) के 26 पद और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 64 पद शामिल हैं. इस वैकेंसी में 8 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

RPSC SI Eligibility: क्या चाहिए योग्यता?

राजस्थान पुलिस में निकली इस वैकेंसी मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ आवश्यक है.

कितनी हो आयु सीमा?

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गों को तीन साल की छूट और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी. पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी और सीना 81 सेमी होना चाहिए जो फूलने पर 86 सेमी हो. वेतन पे मैट्रिक्स लेवल 11 के अनुसार मिलेगा जिसमें ग्रेड पे 4200 रुपये है.

RPSC SI Sub Inspector Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

RPSC SI Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • भर्ती सेक्शन में जाकर RPSC SI Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी-पासवर्ड बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा चेक करें और फिर फाइनल सबमिट करें.
  • आवेदन का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें.

सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार शामिल हैं. आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपये है जबकि नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये है.

यह भी पढ़ें: BSF में 3588 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, अगस्त में इस दिन तक करें आवेदन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola