PGCIL Recruitment 2025: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का मौका, 1543 पदों पर वैकेंसी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Aug 2025 6:25 PM
PGCIL Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
PGCIL Recruitment 2025: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंंडिया लिमिटेड (PGCIL) में नौकरी पाने का शानदार मौका है. इस सरकारी कंपनी में 1543 पदों पर भर्तियां होंगी. ये भर्तियां फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर जैसे पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- powergrid.in पर जाना होगा.
PGCIL Recruitment 2025: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) देश की सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर कंपनियों में से एक है. यह कंपनी पूरे देश में बिजली के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम देखती है. ऐसे में यहां नौकरी मिलना न केवल करियर को स्थिर बनाता है बल्कि शानदार सुविधाएं भी प्रदान करता है. साल 2025 में इस कंपनी ने हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर दिया है.
PGCIL Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स
PGCIL ने 1543 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर जैसे पद शामिल हैं. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और टेक्निकल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है. इस भर्ती में देशभर से योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है.
PGCIL Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
ऐसे करें आवेदन
- इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले powergrid.in पर जाएं.
- होमपेज पर Career सेक्शन में जाकर Job Opportunities पर क्लिक करें.
- यहां PGCIL Recruitment 2025 नोटिफिकेशन चुनें.
- अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- सबमिट बटन दबाकर एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in पर जाना होगा. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपने पास रखनी होगी. सभी जानकारी सही भरना बेहद जरूरी है क्योंकि गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन रद्द हो सकता है.
यह भी पढ़ें: BHU नहीं तो क्या? ये हैं पूर्वांचल की 5 टॉप यूनिवर्सिटी, कम फीस में करें BA BCom BSc
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










