सरकारी विभागों में ग्रुप 2 और 3 में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 70000
MPESB Recruitment 2025 ऑफिस में काम कर रही महिला की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
MPESB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से सरकारी विभागों में ग्रुप 2 और ग्रुप 3 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 454 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
MPESB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है. इसमें कुल 454 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इस वैकेंसी के माध्यम से मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में ग्रुप 2 और ग्रुप 3 पदों पर भर्तियां होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
MPESB की इस भर्ती में विभिन्न विभागों में ग्रुप 2 और ग्रुप 3 के पद शामिल हैं. कुल 454 पदों में से 146 पद जनरल कैटेगरी के लिए, 29 EWS, 58 SC, 69 ST और 152 पद EBC वर्ग के लिए रखे गए हैं. ये भर्ती राज्य के अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में की जाएगी.
MPESB Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाना होगा.
- अब “Latest Recruitment” सेक्शन में जाकर Group 2 & Group 3 Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अब आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 12 नवंबर 2025 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि सर्वर की दिक्कत या किसी अन्य परेशानी से बचा जा सके.
MPESB Group 2 and 3 Vacancy Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
सेलेक्शन और सैलरी डिटेल्स
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. जो कैंडिडेट्स फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में शामिल होंगे उन्हें संबंधित विभाग में नियुक्त किया जाएगा. खास बात ये है कि JE जैसे तकनीकी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,000 से 70,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी, जो पद और अनुभव के अनुसार तय होगी.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (JE) समेत कई पद शामिल हैं. JE पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है. वहीं अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं. चयनित उम्मीदवारों को अनुभव और पद के आधार पर 35,000 से 70,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बारहवीं पास के लिए बिहार में स्टेनोग्राफर के 432 पद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










