फिजियोथेरेपिस्ट और Pharmacist बनने का सुनहरा मौका, इस राज्य में निकली 700 से अधिक पदों पर भर्ती

MP Sarkari Naukri
MP Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती निकाली गई है. सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए ये सुनहरा मौका है. इस भर्ती के तहत 752 पद भरे जाएंगे. आवेदन करने से पहले इस भर्ती संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर लें.
MP Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत फॉर्मासिस्ट, काउंसलर और नेत्र सहायक आदि के कुल 752 पद भरे जाएंगे. MPESB की इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे. आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधित योग्यता और अन्य डिटेल जान लें.
MP Sarkari Naukri Post Details: पदों का विवरण
- फिजियोथेरेपिस्ट- 41 पद
- काउंसलर- 10 पद
- फॉर्मासिस्ट – 313 पद
- नेत्र सहायक- 100 पद
- ओटी टेक्नीशियन- 288 पद
MP Sarkari Naukri Last Date: अंतिम तारीख
पैरामेडिकल की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2025 निर्धरित की गई है. कैंडिडेट्स समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, esb.mp.gov.in. वहीं फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 28 जुलाई 2025 से लेकर 16 अगस्त 2025 तक ओपन रहेगी. परीक्षा सितंबर महीन में हो सकती है.
MP Sarkari Naukri Eligibility: शैक्षणिक योग्ता
इस पद के लिए शैक्षणिक योयता अलग-अगल है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे आधिकारिक नोटिफिकेशन देख लें. यहां से योग्यता संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर लें.
MP Sarkari Naukri Age Limit: आयु सीमा
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. अयर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार बनाकर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला! DU की तरह अब शुरू होगा 4 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










