BEd वाले हुए बाहर, 13000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, 25300 से शुरू होगी सैलरी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Jul 2025 3:42 PM
MP Primary Teacher Recruitment 2025
MP Primary Teacher Recruitment 2025: शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से प्राइमरी टीचर के 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
MP Primary Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्राइमरी टीचर के 13,089 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. यह भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत की जा रही है और इसके तहत अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में नियुक्त किया जाएगा.
MP Primary Teacher Recruitment 2025: 13089 पदों पर भर्तियां
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के प्राथमिक स्कूलों में कुल 13,089 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. यह भर्ती प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और लंबे समय से खाली पदों को भरने के उद्देश्य से की जा रही है. योग्य उम्मीदवारों को चयनित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से 6 अगस्त 2025 के तक चलेगी.
MP Primary Teacher Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
BEd डिग्री वाले बाहर
मध्य प्रदेश में प्राइमरी टीचर के पद पर आवेदन करने के लिए बीएड डिग्री वालों को रोक दिया गया है. इस पद पर सिर्फ डीएलएड वाले ही आवेदन कर सकते है. बता दें कि अगस्त 2023 में इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था कि प्राइमरी टीचर बनने के लिए बीएड वाले आवेदन नहीं कर सकते हैं.
MP Primary Teacher Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
MPESB द्वारा जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि इस भर्ती के लिए केवल DElEd (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) डिग्रीधारी ही पात्र होंगे. बीएड डिग्री धारकों को इस बार आवेदन से बाहर रखा गया है. यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति और प्राथमिक शिक्षा की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए, ताकि योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज और एप्लीकेशन फीस की सही जानकारी मिल सके.
MP Primary Teacher Salary: कितनी होगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 25,300 रुपये प्रतिमाह मिलेगा. इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे. यह वेतनमान सातवें वेतन आयोग के तहत तय किया गया है. इसके साथ ही सेवा के दौरान पदोन्नति और वेतनवृद्धि की व्यवस्था भी लागू होगी.
NEET UG Counselling 2025: यूपी के बेस्ट MBBS कॉलेज में एडमिशन, सरकारी कॉलेजों की लिस्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










