ePaper

MP Police Constable Recruitment 2025: 7500 कांस्टेबल पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया और फीस

Updated at : 14 Sep 2025 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
MP Police Constable Recruitment 2025

MP Police Constable Recruitment 2025

MP Police Constable Recruitment 2025: MPESB ने 7500 पदों पर कांस्टेबल भर्ती निकाली है. आवेदन 15 से 29 सितंबर तक होंगे. परीक्षा 10 अक्तूबर को दो शिफ्टों में होगी. सामान्य वर्ग की फीस 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये रखी गई है.

विज्ञापन

MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने राज्य पुलिस विभाग में बड़ी भर्ती की घोषणा की है. आयोग ने कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का नोटिस जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होकर 29 सितंबर 2025 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर आवेदन पूरा करें ताकि अंतिम तिथि के नजदीक आने पर तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

कैसे करें आवेदन?

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा.

  • होमपेज पर Online Form – Police Constable Recruitment Test 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग (General Category) – 500 रुपये प्रति पेपर
  • एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग – 250 रुपये प्रति पेपर

कब होगी परीक्षा?

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 10 अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:

  • पहली शिफ्ट – सुबह 9:30 से 11:30 बजे (रिपोर्टिंग टाइम: 8:30 बजे)
  • दूसरी शिफ्ट – दोपहर 2:30 से 4:30 बजे (रिपोर्टिंग टाइम: 1:30 बजे)

परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को 10 मिनट गाइडलाइन्स पढ़ने के लिए दिए जाएंगे.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2025
  • सुधार की अंतिम तिथि: 04 अक्तूबर 2025
  • परीक्षा तिथि: 10 अक्तूबर 2025

यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: Success Story: ‘अबुआ जादुई पिटारा’ से बच्चों की पढ़ाई आसान बनाई, अब शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगी देवघर की श्वेता शर्मा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola