7500 पदों पर पुलिस की भर्ती, Apply करने के लिए आज आखिरी मौका
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Sep 2025 10:36 AM
मध्य प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Madhya Pradesh Police Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी बोर्ड (MPESB) की ओर से पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली गई है. आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 है. इस भर्ती के जरिए कांस्टेबल ही नहीं बल्कि सब-इंस्पेक्टर (SI), सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जैसे पदों पर भी नियुक्ति होगी. देखें डिटेल.
Madhya Pradesh Police Recruitment: पुलिस की नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के तहत हाल ही में एक भर्ती निकाली गई थी. इस भर्ती के तहत 7000 से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी और आवेदन करने के लिए आज आखिरी मौका है. ये मौका आपके हाथ से न निकल जाए, इसलिए जल्द-से-जल्द आवेदन कर लें. अप्लाई करने से पहले सभी डिटेल देखें.
मध्य प्रदेश कर्मचारी बोर्ड (MPESB) की ओर से पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली गई है. MPESB की इस भर्ती के लिए 15 सितंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी. वहीं आज यानी कि 29 सितंबर 2025 को अप्लाई करने की अंतिम तारीख है.
Madhya Pradesh Police Recruitment Post Details: पदों का विवरण
इस भर्ती के जरिए कांस्टेबल ही नहीं बल्कि सब-इंस्पेक्टर (SI), सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जैसे पदों पर भी नियुक्ति होगी. लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा.
Madhya Pradesh Police Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
सामान्य कैंडिडेट्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) है. वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 8वीं पास भी योग्य हैं.
Madhya Pradesh Police Recruitment Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
- आयुसीमा की गणना 29 सितंबर 2025 के आधार पर की जाएगी.
Madhya Pradesh Police Recruitment Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- एप्लीकेशन डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें- यूपीएससी NDA परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, upsc.gov.in पर इस Steps की मदद से देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










