IDBI Bank Recruitment 2025: आईडीबीआई बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.2 लाख
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Apr 2025 10:50 AM
IDBI Bank Recruitment 2025 (BG Pic: Freepik)
IDBI Bank Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 119 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
IDBI Bank Recruitment 2025: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 119 पदों पर भर्तियां होंगी. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. बैंक में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह शानदार मौका है. IDBI Bank की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- idbibank.in पर जाना होगा.
आईडीबीआई बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अप्रैल 2025 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
IDBI Bank Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर “Careers” या “Current Openings” लिंक पर क्लिक करें।.
- अब Apply Online for Various Post के लिंक पर जाना होगा.
- इसके बाद नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता की पुष्टि करें.
- निर्धारित डेट के भीतर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें.
- अब डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
IDBI Vacancy Application Fee: कितनी होगी फीस?
आईडीबीआई की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है. इसमें स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए 1050 रुपये फीस के तौर पर जमा करना होगा. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 250 रुपये है. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं.
IDBI SCO Salary: कितनी होगी सैलरी?
इस वैकेंसी के लिए पदों के अनुसार योग्यता की मांग की गई है. इसमें स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को ग्रेड डी के तहत सैलरी मिलेगी. इस पद पर सैलरी 1,02,300 रुपये से 1,20,940 रुपये तक होगी. इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Books Written By Dr Bhimrao Ambedkar: डॉ अंबेडकर द्वारा लिखी गई ये किताबें, जो हर भारतीय को एक बार जरूर पढ़नी चाहिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










