Home Guard Vacancy 2025: बिहार के बाद यूपी में होमगार्ड की बंपर वैकेंसी, 44000 पदों पर भर्ती

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Apr 2025 4:56 PM

विज्ञापन

Home Guard Vacancy 2025

Home Guard Vacancy 2025: हाल ही में बिहार में होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है. इस बीच बिहार के बाद अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्तियां होने वाली है. इस वैकेंसी को लेकर जल्द नोटिफिकेशन जारी हो सकता है.

विज्ञापन

Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर भर्तियां होने वाली है. हाल ही में बिहार में होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है. ऐसे में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी होमगार्ड के पदों पर भी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है. बता दें कि बिहार में 19000 से ज्यादा होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. वहीं यूपी में 44000 पदों पर भर्तियां होने वाली है.

Home Guard Vacancy 2025 in UP: यूपी में होमगार्ड की वैकेंसी

यूपी में होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नियमावली तैयार की गई है. इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा जाएगा. बता दें कि कैबिनेट से मंजूरी के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 44000 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी. बता दें कि पहले चरण में 22000 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.

UP Home Guard Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

यूपी में होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं यानी हाईस्कूल पास होना जरूरी है. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा 45 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आना वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

UP Home Guard Selection Process: कैसे होगा चयन?

इस वैकेंसी में लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा. इसमें लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रणाली (MCQs Based) होगी. बता दें कि लास्ट में मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल सेलेक्शन होगा.

UP Police Recruitment: पुलिस विभाग में वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में भी बंपर भर्तियां आने वाली हैं. इसमें कारागार विभाग में 28,138 पदों पर, सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर, कांस्टेबल के 19,200 पदों पर और जेल वार्डर के 2933 पदों पर भर्तियां होंगी.

ये भी पढ़ें: IPS Shivdeep Lande Education: आईपीएस छोड़कर शुरू की राजनीतिक पार्टी, जानें कितने पढ़े लिखे हैं शिवदीप लांडे

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन