हाईकोर्ट में नौकरी का सुनहरा अवसर, मिलेगी 1 लाख से ऊपर की सैलरी
Published by : Bhumi Sharma Updated At : 21 May 2026 1:18 PM
सांकेतिक फोटो( Freepik)
High Court Recruitment 2026: गुवाहाटी हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर भारी भर्ती निकली है. इसके लिए ग्रेजुएशन पास युवा 22 मई से 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बिना किसी खास टेक्निकल डिग्री के आप 1 लाख से ऊपर की सैलरी वाली इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 जून है इसलिए मौका हाथ से न जाने दें.
High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए गुवाहाटी हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर भारी भर्ती निकली गई है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होने जा रही है. जो उम्मीदवार इस भर्ती में सफल होंगे, उन्हें हर महीने एक लाख रुपये से भी ज्यादा सैलरी मिल सकती है. इस पोस्ट में सिर्फ सैलरी ही नहीं बल्कि कई भत्ते भी शामिल है जो आपके लिए यहां प्लस पॉइंट साबित होगी.
इस पद पर चुने गए उम्मीदवारों को शुरू में 35,400 रुपये सैलरी मिलेगी जो अनुभव के साथ बढ़कर 1,12,400 रुपये तक जा सकती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती रहेंगी.
High Court Recruitment 2026: आवेदन के लिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी जरूरी है. उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम और 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी मिलेगी. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 साल तथा अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी.
High Court Recruitment 2026: परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस
इस भर्ती में चयन कई चरणों से होगी. सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी जो कंप्यूटर आधारित (CBT Mode) होगी. इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे. मुख्य विषय अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स और रीजनिंग होंगे. इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को समय का खास ध्यान रखना होगा और उसी अनुसार तैयारी करनी होगी.
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स क्लियर कर लेंगे, उनके लिए मुख्य परीक्षा होगी. यह लिखित परीक्षा होगी जिसमें निबंध लिखना, पत्र लेखन, व्याकरण के नियम और अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद जैसे सवाल आएंगे. इसमें भाषा की समझ और लिखने की क्षमता को देखा जाएगा.
मुख्य परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट होगी. इसमें उम्मीदवार को अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से लिखना होगा. यह सिर्फ क्वालीफाइंग एग्जाम है. अंत में पर्सनल इंटरव्यू होगी जिसमें उम्मीदवार की क्षमता, व्यवहार और नौकरी के प्रति रुचि को देखा जाएगा. हर चरण में अच्छे अंक लाने पर ही उम्मीदवार अगले चरण में जा सकेगा.
High Court Recruitment 2026:आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट ghconline.gov.in पर जाना होगा.
- वहां रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाकर अपना फॉर्म भरना होगा.
- सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी जानकारी, शिक्षा की डिटेल्स भरनी होंगी.
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
- अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर रख ले.
- गलत जानकारी भरने से आवेदन रद्द भी हो सकता है, इसलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें.
रजिस्ट्रेशन 22 मई 2026 से शुरू हो रही है. आवेदन की अंतिम तारीख और परीक्षा की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी. इसलिए शुरुआती दिनों में ही आवेदन कर देना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: UPSC 2027 का कैलेंडर जारी, सिविल सर्विस के लिए जनवरी में आएगा नोटिफिकेशन, देखें एग्जाम शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










