DRDO Internship 2025: डीआरडीओ के साथ काम करने का सुनहरा मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Jul 2025 5:42 PM
Internship programs
DRDO Internship 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं. इस इंटर्नशिप के लिए कुल 165 उम्मीदवार का चयन किया जाएगा. हालांकि, आवेदन करने से पहले ये जान लें कि बीटेक, एमएससी डिग्री वाले ही आवेदन कर सकते हैं. यहां देखें जरूरी योग्यता-
DRDO Internship 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में काम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. DRDO ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसके लिए BE/BTech फाइनल ईयर और MSc सेकेंड ईयर वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इस इंटर्नशिप के लिए कुल 165 उम्मीदवार का चयन किया जाएगा.
DRDO Internship 2025: अगस्त महीने से शुरू होगी इंटर्नशिप
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2025 है. इच्छुक कैंडिडेट्स DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इंटरव्यू का आयोजन 26 जुलाई 2025 को निर्धारित है. वहीं इंटर्नशिप की शुरुआत 1 अगस्त से होगी.
DRDO Internship Eligibility: जरूरी योग्यता
इस इंटर्नशिप के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 28 वर्ष से कम होनी चाहिए. वहीं आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय यूनिवर्सिटी/संथान से इंजीनियरिंग या फिजिक्स में BE/BTech या MSc की डिग्री होनी चाहिए. छात्रों के पास एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से 60% से अधिक अंक या समकक्ष CGPA के साथ अच्छा अकैडमिक ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए।
DRDO Internship Details: इंटर्नशिप से जुड़ी जरूरी बातें
इस इंटर्नशिप की अवधि कुल 06 महीने की होगी. यदि कोई छात्र इंटर्नशिप को अच्छे से पूरा करता है तो उसे सर्टिफिकेट से प्रमाणित किया जाएगा. वहीं उन्हें हर महीने स्टाइपेंड के तौर पर 5000 रुपये दिए जाएंगे. ध्यान रहे इंटर्नशिप का लोकेशन हैदराबाद होगा.
इस पते पर भेजें फॉर्म
फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और इसे भरकर भेज दें. पता है- डायरेक्टर रक्षा अनुसंधान एवं विकास योगशाला (डीआरडीएल), डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्पलेक्स, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, पी.ओ. कंचनबाग, हैदराबाद, तेलंगाना – 500 058
साथ ही इसकी कॉपी drdlintern2025@gmail.com ईमेल पर भेजें.
यह भी पढ़ें- BHEL Recruitment 2025 Notification: 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, 16 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










