CCRAS Recruitment: हेल्थ सेक्टर से जुड़ी जबरदस्त भर्ती, आज ही करें आवेदन 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Aug 2025 4:36 PM

विज्ञापन

सीसीआरएएस रिक्रूटमेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

CCRAS Recruitment: CCRAS ने स्टाफ नर्स, स्टेनोग्राफर और क्लर्क आदि के पद पर जबरदस्त भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत अलग अलग शैक्षणिक योग्यता वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. आज आवेदन करने की अंतमि तारीख है. आवेदन करने से पहले सभी जानकारी हासिल कर लें.

विज्ञापन

CCRAS Recruitment: CCRAS यानी आयुष मंत्रालय की तरफ से स्टाफ नर्स, स्टेनोग्राफर और क्लर्क आदि के पद पर जबरदस्त भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास आखिरी मौका है. आज यानी कि 31 अगस्त 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. 

CCRAS Recruitment Eligibility: योग्यता 

इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. विज्ञान से 12वीं पास होना सभी पदों के लिए अनिवार्य है. वहीं विभिन्न पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें. 

CCRAS Recruitment Post Details: पोस्ट डिटेल्स 

CCRAS ने कुल 394 पदों भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत रिसर्च ऑफिसर, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर नियुक्ति होगी. यहां देखें पोस्ट वाइज वैकेंसी- 

  • रिसर्च ऑफिसर (Pathology) – 1 पद
  • रिसर्च ऑफिसर (Ayurveda) – 20 पद
  • असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (Pharmacology) – 4 पद
  • स्टाफ नर्स – 14 पद
  • ट्रांसलेटर (Hindi Assistant) – 2 पद
  • मेडिकल लेबेरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट – 15 पद
  • UDC (Upper Division Clerk) – 39 पद
  • LDC (Lower Division Clerk) – 37 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड I – 10 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड II – 14 पद
  • फार्मासिस्ट (ग्रेड I) – 12 पद
  • एमटीएस (Multi-Tasking Staff) – 179 पद

CCRAS Recruitment : आवेदन प्रक्रिया 

आवेदन ऑनलाइन CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जाएंगे. आवेदन की शुरुआत 1 अगस्त 2025 से  हुई और 31 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक से ज्यादा पदों के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाएं. 

CCRAS Recruitment Salary: कितनी होगी सैलरी? 

सैलरी 5, 200 से लेकर 20, 200 तक हो सकती है. ग्रेड पे 1800 रुपये के अनुसार भुगतान किया जाएगा. 

CCRAS Recruitment Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ccras.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर भर्ती वाली लिंक पर क्लिक करें 
  • आवेदन फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें 
  • अंत में सबमिट कर दें 

यह भी पढ़ें- 7000 से अधिक पदों पर निकली जबरदस्त शिक्षक भर्ती, आवेदन करने से पहले देखें डिटेल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola