7000 से अधिक पदों पर निकली जबरदस्त शिक्षक भर्ती, आवेदन करने से पहले देखें डिटेल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Aug 2025 11:52 AM

विज्ञापन

यूपी शिक्षक भर्ती (एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: यूपी के राजकीय विद्यालयों में कुछ समय पहले एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 7466 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. आज इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इससे पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें.

विज्ञापन

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूपी के राजकीय विद्यालयों में कुछ समय पहले एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के 7466 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. आज यानी कि 28 अगस्त 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. 

UP LT Grade Teacher Vacancy:

राजकीय विद्यालयों के तहत पुरुष शाखा के लिए 4860 और महिला शाखा के लिए 2525 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत कुल वैकेंसी 81 हैं. इच्छुक उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

UP LT Grade Teacher Vacancy: पदों का विवरण

  • कुल रिक्तियां 7466 पद हैं
  • पुरुष शाखा के लिए 4860
  • महिला शाखा के लिए 2525
  • दिव्यांगजन के लिए 81 पद आरक्षित हैं

UP LT Grade Teacher Vacancy: आवेदन तिथि और प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन का सिलसिला 28 जुलाई से शुरू हुआ.
  • आज 28 अगस्त शाम तक आवेदन किया जा सकता है.
  • आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूरी है, इसके बिना फॉर्म स्वीकार नहीं होगा.
  • अब तक लाखों OTR पंजीकरण हो चुके हैं, जो इस भर्ती की लोकप्रियता को दर्शाता है.

UP LT Grade Teacher Vacancy: योग्यता और आयु सीमा

  • आवेदन के लिए ग्रेजुएशन के साथ BEd अनिवार्य है.
  • कुछ विषयों में BEd से छूट दी गई है, जैसे कम्प्यूटर और कला (BFA धारक आठ होंगे).
  • उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जुलाई 2025 के अनुसार).
  • नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट मिल सकती है.

UP LT Grade Teacher Vacancy: चयन प्रक्रिया

  • इस भर्ती में पहली बार दो चरण होंगे- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा.
  • इससे इससे पहले की भर्ती में केवल सिंगल पेपर था.
  • CBT प्रारंभिक परीक्षा की भूमिका शॉर्टलिस्टिंग की है, उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी.
  • अंतिम चयन मेरिट लिस्ट पर होगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में बनना है Nurse, यहां करें अप्लाई, 5000 से अधिक पदों पर Vacancy 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola