CBI में SI से DSP बनने का मिलेगा मौका, जानें कब आएगा UPSC LDCE नोटिफिकेशन

Published by : Smita Dey Updated At : 21 May 2026 4:21 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBI DSP LDCE 2026: क्या आप भी CBI में सब-इंस्पेक्टर से सीधे DSP बनना चाहते हैं. जानें इस भर्ती के लिए क्या योग्यता मांगी जाती है. साथ ही जानिए क्या है सिलेक्शन प्रोसेस.

विज्ञापन

CBI DSP LDCE 2026: केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI में काम करना अपने आप में एक बहुत बड़े गर्व की बात है. लेकिन अगर आप पहले से ही सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर हैं और एक बड़े अफसर यानी डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CBI (DSP) LDCE 2026 के लिए विभागीय परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है.

यह एक ऐसी परीक्षा है जो विभाग के अंदर ही काम कर रहे कर्मचारियों को प्रमोशन देकर सीधे अफसर बनाने के लिए ली जाती है. आइए जानते हैं कि यह परीक्षा क्या है, इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है और इसका पूरा प्रोसेस क्या है.

क्या है CBI (DSP) LDCE परीक्षा?

LDCE का मतलब है लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव  एग्जामिनेशन. यह परीक्षा केवल उन लोगों के लिए है जो पहले से ही सीबीआई में अपनी सर्विस दे रहे हैं. इस परीक्षा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिए एक सब-इंस्पेक्टर को सीधे ग्रुप A के गजटेड ऑफिसर (DSP) बनने का मौका मिलता है. इसके लिए आपको यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की लंबी और कठिन रेस में नहीं भागना पड़ता है. 

जरूरी डेट्स 

  • नोटिफिकेशन जारी होने के डेट- 16 दिसंबर 2026 
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट- 5 जनवरी 2026 
  • एग्जाम शुरू होने की स्टार्टिंग डेट- 27 फरवरी 2026 

CBI DSP LDCE 2026: एग्जाम पैटर्न 

CBI DSP LDCE की परीक्षा यूपीएससी कंडक्ट कराता है. इस परीक्षा को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जाता है:

  • रिटन एग्जाम: इसमें दो या तीन पेपर होते हैं. पहले पेपर में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. वहीं दूसरे और तीसरे पेपर में पूरी तरह से आपके काम से जुड़े विषय जैसे- क्रिमिनल लॉ (IPC, CrPC, Evidence Act), सीबीआई का मैनुअल, प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और विजिलेंस प्रोसीजर के बारे में पूछा जाता है.
  • इंटरव्यू और सर्विस रिकॉर्ड: रिटन एग्जाम पास करने के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. इसके साथ ही आपके पिछले सालों के काम के रिकॉर्ड को भी देखा जाता है. इन दोनों के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होती है.

CBI DSP LDCE 2026 Eligibility: योग्यता 

  • कैंडिडेट्स का सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर होना जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने इस पद पर कम से कम 4 साल की रेगुलर सर्विस पूरी कर ली हो.
  • विभाग के अंदर आपका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए. 
  • आमतौर पर इस परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र 35 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: UPSC NDA 2 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola