ePaper

Bihar Mega Job Camp: बिहार में हजारों लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, एक फरवरी को लगेगा मेगा जॉब कैंप

Updated at : 29 Jan 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Mega Job Camp

Bihar Mega Job Camp

Bihar Mega Job Camp: अगर आप बिहार से हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. बिहार में बड़े पैमाने पर रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, यहां देखें इससे जुड़ी सभी डिटेल्स.

विज्ञापन

Bihar Mega Job Camp: बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय बक्सर के सहयोग से 1 फरवरी को बक्सर स्थित आईटीआई परिसर, चरित्रवन में एक मेगा जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें 2000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस एक दिवसीय नियोजन और व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में 25 से ज्यादा प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी.

निशुल्क होगी भर्ती प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, यह मेगा जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क होगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा, इस आयोजन में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. जिला नियोजन पदाधिकारी अनिश तिवारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ किसी भी कार्यालय दिवस में जिला नियोजनालय में अपना पंजीकरण कर सकते हैं. यदि किसी को जॉब कैंप या अन्य नियोजन संबंधी समस्याओं का समाधान चाहिए तो वे मोबाइल नंबर 9661920182 पर संपर्क कर सकते हैं.

इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी

इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

  1. नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस)
  2. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
  3. क्वेसकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड
  4. समावेश फिनसर्व प्रा. लिमिटेड
  5. वेलस्पन इंडिया लिमिटेड
  6. नव भारत फर्टिलाइजर लिमिटेड
  7. ज़ोमैटो
  8. एसआईएस सिक्योरिटी
  9. शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड
  10. एकैरियो इंडिया
  11. फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस
  12. स्वदेशी अमर फार्मा
  13. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  14. ओएसएस प्लेसमेंट लिमिटेड
  15. विवेक स्किल मिशन
  16. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लिमिटेड
  17. रोजगार ढाबा
  18. राजरे सिक्योरएक्स प्राइवेट लिमिटेड
  19. वीलीड स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड
  20. अयानत
  21. एलआईसी
  22. आमधाने प्राइवेट लिमिटेड
  23. ग्रीनटास प्राइवेट लिमिटेड
  24. गीगा कोरसोल
  25. सानवी ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड
  26. डेल्हीवेरी
  27. स्किल्जडेस्क प्राइवेट लिमिटेड
  28. जी4एस सिक्योरिटी
  29. एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

Also Read: BSEB Board Exam 2025: नकल रोकने के लिए बिहार बोर्ड सख्त, जूते-मोजे पहनकर परीक्षा देना मना

Also Read: Success Story: IAS दूल्हा और IPS दुल्हन ने वेलेंटाइन डे पर मंदिर में लिए थे सात फेरे, दिलचस्प है इनकी सफलता की कहानी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन