सरकारी बैंक में LBO की बंपर वैकेंसी, सैलरी 85000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Sep 2025 11:26 AM

विज्ञापन

Bank Job 2025 LBO (सांकेतिक फोटो)

Bank Job 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. पंजाब एंड सिंध बैंक में लोअर बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 750 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- punjabandsind.bank.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

Bank Job 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है. पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोअर बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 750 खाली पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 तय की गई है. इसी दिन एप्लीकेशन करेक्शन और फीस भुगतान की सुविधा भी बंद हो जाएगी. उम्मीदवार 19 सितंबर 2025 तक आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

Bank Job 2025: वैकेंसी डिटेल्स

पंजाब एंड सिंध बैंक में कुल 750 रिक्तियों में से 108 पद एससी, 51 एसटी, 197 ओबीसी, 72 ईडब्ल्यूएस और 322 अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए हैं. अलग-अलग राज्यों में पदों का वितरण इस प्रकार है-

राज्यपदों की संख्या
आंध्र प्रदेश80
असम15
गुजरात100
महाराष्ट्र100
छत्तीसगढ़40
हिमाचल प्रदेश30
झारखंड35
कर्नाटक65
ओडिशा85
पुदुच्चेरी5
तमिलनाडु85
तेलंगाना50
पंजाब60

Punjab and Sind Bank Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब “Lower Bank Officer (JMGS I) Recruitment 2025” के लिंक पर जाएं.
  • नए पेज पर Apply Online विकल्प चुनें और रजिस्ट्रेशन करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा करें.
  • सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें और सुरक्षित रखें.

Punjab and Sind Bank Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

Bank LBO Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है. यानी उम्मीदवार की जन्मतिथि 2 अगस्त 1995 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद की नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही कम से कम 18 महीने का कार्य अनुभव भी आवश्यक है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सरकारी बैंकों में 13217 पदों पर नौकरी पाने का मौका, Clerk PO समेत कई पदों पर आवेदन शुरू

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola