JEE Main Result 2023 Session 2 Out: जेईई मेन्स रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, टॉपर्स, डायरेक्ट लिंक देखें

JEE Main Result 2023 Session 2 out: सत्र 2 के लिए जेईई मेन्स रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है. उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है.
JEE Main Result 2023 Session 2 out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने सत्र 2 के लिए जेईई मेन्स रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं. नतीजे nta.ac.in पर भी चेक किए जा सकते हैं. जेईई मेन रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक आगे उपलब्ध है. ऑल इंडिया रैंक, टॉपर्स लिस्ट, कटऑफ समेत पूरी डिटेल जानें.
सत्र 2 जेईई परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी. आंसर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी. फाइनल प्रोविजनल आंसर की 24 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी. रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है. इसे उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. एजेंसी ने एआईआर और कट ऑफ भी जारी किए हैं.
Direct link 1
Direct link 2
Direct link 3
फाइनल आंसर की यहां से डानलोड करें.
एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सत्र 2 लिंक के लिए जेईई मेन्स रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा.
सबमिट पर क्लिक करें और आपके परिणाम प्रदर्शित होंगे.
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




