Live Updates

JEE Main Result 2023 Live: जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट, आंसर की जारी, श्रीकांत वैरागड़े को ऑल इंडिया रैंक 3

Updated:
विज्ञापन

JEE Main Result 2023 Session 2 Live: Updates in Hindi: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 सत्र 2 परिणाम की घोषणा कर दी गई है. जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है. सत्र 2 परीक्षाओं के लिए जेईई मेन 2023 के परिणाम के साथ, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2023 कट-ऑफ और टॉपर्स लिस्ट भी जारी किया है. ऑल इंडिया रैंक, टॉपर्स लिस्ट, कटऑफ समेत पूरी डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें.

विज्ञापन

परीक्षा 13 भाषाओं में की गई थी आयोजित

JEE Main 2023 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में आयोजित की गई थी.

मार्क्स Vs पर्सेंटाइल

NTA JEE Main (रॉ स्कोर) में एक उम्मीदवार के अंकों को सामान्य करता है और इसे NTA स्कोर या पर्सेंटाइल स्कोर के रूप में जारी किया जाता है. चूंकि परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जाती है, अंकों के सामान्यीकरण का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि प्रश्नपत्रों की कठिनाई के निम्न या उच्च स्तर के कारण किसी भी उम्मीदवार को लाभ या हानि न हो.

JEE Result 2023: एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल से

जेईई मेन में कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं. एडवांस के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो रही है.

JEE Result 2023: मलय केडिया को रैंक 4 व कौशल विजयवर्गीय को रैंक 5

मलय केडिया ने भी 300 में से 300 अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया रैंक-4 तथा कौशल विजयवर्गीय ने भी पूरे में से पूरे अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया रैंक-5 प्राप्त की है.

JEE Result 2023: श्रीकांत वैरागड़े को ऑल इंडिया रैंक 3

श्रीकांत वैरागड़े ने परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 स्कोर अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया रैंक 3 हासिल की है।.

JEE Result 2023: ऑल इंडिया रैंक की घोषणा जल्द

एनटीए जल्द ही जेईई मेन के अखिल भारतीय रैंक के उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। सत्र 1 में इसकी घोषणा नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola