ePaper

JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key: जेईई मेन पेपर-2 आंसर की जल्द, यहां सबसे पहले करें चेक

Updated at : 10 May 2025 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key

JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key

जेईई मेन 2025 पेपर 2 (B.Arch/B.Planning) की आंसर की जल्द jeemain.nta.nic.in पर जारी होगी. उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं. आंसर की से छात्र अपना संभावित स्कोर जान पाएंगे. अपडेट्स के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें और सही समय पर रिजल्ट की तैयारी करें.

विज्ञापन

JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2025 के सेशन 2 का पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाली है. यह आंसर की उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने आर्किटेक्चर और प्लानिंग कोर्स के लिए परीक्षा दी थी. आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी.

इससे पहले जारी हुई थी पेपर 1 की प्रोविजनल आंसर की

इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने B.E. और B.Tech प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित पेपर 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. अब पेपर 2 की आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगइन डिटेल्स (एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि) के जरिए वेबसाइट पर लॉगिन करके आंसर की देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: SBI में 2,964 पोस्ट पर हो रही भर्ती, प्रतिमाह 50,000 तक मिलेगी सैलरी

फाइनल आंसर-की में देखें ये (JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key)

JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key चेक करते समय अगर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई गलती नजर आती है तो उम्मीदवार NTA द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. सभी आपत्तियों की जांच के बाद, NTA फाइनल आंसर की जारी करेगा और उसी आधार पर रिजल्ट भी तैयार किया जाएगा.

JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key: कैसे देखें?

अगर आपने JEE Main 2025 सेशन 2 के पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) की परीक्षा दी है, तो प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए “JEE Main Session 2 Paper 2 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपकी स्क्रीन पर पेपर 2 की उत्तर कुंजी (Answer Key) एक PDF फॉर्मेट में दिखाई देगी
  • इस PDF को अपने डिवाइस में डाउनलोड करें
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.

यह भी पढ़ें- SSC Exam Calendar 2025: एसएससी का संशोधित एग्जाम कैलेंडर ssc.gov.in पर जारी, अब ऐसा है शेड्यूल

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola