JAC Board Exam Result हो या यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, जानें कब होगा विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, जल्द आ सकते हैं परिणाम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Apr 2024 1:10 PM
Board Result 2024
Board Result 2024: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है. जैक बोर्ड, यूपी बोर्ड, एमपी बोर्ड और राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है.
JAC Board 10th 12th Result 2024, UPMSP UP board 10th, 12th results 2024, MP Board Result 2024 Date: बिहार बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट पिछले माह जारी कर रिकार्ड कायम कर लिया है. बिहार बोर्ड के बाद अब बारी है जैक बोर्ड, यूपी बोर्ड, एमपी बोर्ड और राजस्थान बोर्ड के अलावा अन्य राज्य बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार विद्यार्थी कर रहे हैं.
जल्द आ सकता है एमपी बोर्ड का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड माध्यमिक शिक्षा, एमबीपीएसई जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2024 जारी करेगा. एमपी बोर्ड परिणाम की तारीख और समय मैट्रिक और इंटर के परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले घोषित किया जाएगा. एमपीबीएसई के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अप्रैल महीने में ही घोषित किया जाएगा.
जैक बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा जारी
झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा घोषित
झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी जल्द ही जेएसी 10वीं 12वीं परिणाम 2024 घोषित करेगा. रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम अप्रैल 2024 में घोषित होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक तारीख या समय की पुष्टि नहीं की गई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे, लेकिन परिषद ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख या समय नहीं बताया है. 20 अप्रैल के बाद कक्षा 10 और कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम आने की उम्मीद है. जैक 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 12वीं साइंस के बाद मई महीने में घोषित होने की उम्मीद है. छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि अधिकारियों ने अभी तक तारीख या समय की पुष्टि नहीं की है.
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट्स के अलावा ऐसे भी पता कर सकते हैं अपना रिजल्ट
यूपी दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट का है इंतजार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस महीने 2024 हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की संभावना है। इस साल, बोर्ड ने 12 दिनों के रिकॉर्ड समय में 2.85 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया, और परिणाम अगले घोषित किए जाएंगे। पिछले साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










