ePaper

JAC 10th Result Date 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?jacresults.com पर एक्टिव होगा लिंक

Updated at : 30 Aug 2025 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
JAC 10th Result Date 2025:

JAC 10th Result Date 2025:

JAC 10th Result Date 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करने वाला है. परीक्षा में शामिल छात्र jacresults.com वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत की जानकारी भी दी जाएगी. रिजल्ट लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव होगा.

विज्ञापन

JAC 10th Result Date 2025 in Hindi: हाल ही में झारखंड बोर्ड ने 9वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया है. ऐसे में उम्मीद है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद jacresults.com पर लिंक एक्टिव होगा. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी जल्द ही आधिकारिक तौर पर दी जा सकती है. यहां आप झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी घोषणा (JAC 10th Result Date 2025)

JAC बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगा. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, लड़के और लड़कियों का प्रदर्शन जैसी अहम जानकारी भी साझा की जाएगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं. इस परीक्षा में लगभग 4,21,000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़ें- CBSE New Update: सीबीएसई ने NEP के तहत लिया बड़ा निर्णय, बोर्ड का ये नोटिस देख लें छात्र

JAC 10th Result Date 2025: नाम से कैसे देखें?

  • स्टेप 1: सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  • स्टेप 2: होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें 
  • स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा.
  • स्टेप 4: अब “सबमिट” पर क्लिक करें.
  • स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका नाम और अन्य जानकारी के साथ 10वीं का रिजल्ट दिखाई देगा. इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें- CBSE Important News: NCERT ने इन कक्षाओं के लिए शुरू किए 28 फ्री ऑनलाइन कोर्स, SWAYAM पोर्टल से करें एनरोलमेंट

फेल होने पर करें ये काम (JAC 10th Result Date 2025)

अगर कोई छात्र JAC बोर्ड परीक्षा 2025 में फेल हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. झारखंड बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा आयोजित करता है. JAC 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा की तारीखें रिजल्ट आने के बाद जारी की जाएंगी. इस परीक्षा के जरिए छात्र दोबारा मौका पा सकते हैं.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola