ePaper

JAC 10th Board 2024 Toppers List: टॉप-44 में रांची के 7 छात्रों ने बनाई अपनी जगह

Updated at : 19 Apr 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
TSBIE TS Inter Results 2024

TSBIE TS Inter Results 2024

JAC 10th Board Result 2024: झारखंड दसवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट सामने आ चुके हैं. इस परीक्षा में कुल 4,21,678 छात्रों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई थी.

विज्ञापन

JAC 10th Board Result 2024: झारखंड बोर्ड दसवीं के रिजल्ट्स जारी कर दिए गए हैं. इस परीक्षा में कुल 4,21,678 छात्रों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई थी. सामने आयी जानकारी के अनुसार झारखंड के टॉप-44 छात्रों में से 9 छात्र रांची से हैं. इनमें से पहला नाम प्रतिभा महतो का है. यह उरसुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची से हैं. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में इन्होने 500 में से 491 अंक हासिल किए.

इन छात्रों के भी नाम लिस्ट में शामिल

दूसरे नंबर पर सुमित कुमार महतो रहे. यह संत.जॉन्स हाई स्कूल रांची के छात्र हैं. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में इन्होने 500 में से 491 अंक हासिल किये.
तीसरे नंबर पर समृद्धि मेहता का नाम रहा यह उरसुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची की छात्रा हैं. इन्होने 500 में से 489 अंक हासिल किये.
चौथे नंबर पर मृदुला सिंह रहीं. यह उरसुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची की ही छात्रा हैं. 500 में से इन्होने 488 अंक हासिल किये.
पांचवे नंबर पर आस्था कुमारी का नाम है. यह भी उरसुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची की छात्रा हैं. इन्होने 500 में से 486 अंक हासिल किये.
छठे नंबर पर नेहा कुमारी सिन्हा रहीं, यह उरसुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची की छात्रा हैं. 500 में से इन्होने 486 अंक हासिल किये.
सातवें नंबर पर शांति कुमारी रहीं. यह एस पी वी हाई स्कूल दरदाग ओरमांझी, रांची की छात्रा हैं. 500 में से इन्होने 486 अंक हासिल किये.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola