इंडियन स्टूडेंट्स के बीच इटली हो रहा है फेमस, यहां देखें टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Apr 2026 5:00 PM

विज्ञापन

इटली में पढ़ाई

Indian Students In Italy: इटली सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि एक पूरा अनुभव देने वाला देश है. यहां छात्र न सिर्फ अच्छी शिक्षा हासिल करते हैं, बल्कि ग्लोबल एक्सपोजर, कल्चर और करियर के नए ऑप्शन के लिए आते हैं.

विज्ञापन

Indian Students In Italy: इटली जिसका जिक्र आपने बॉलीवुड की फिल्मों में भी देखा होगा. आर्ट्, अपने फेमस फूड और घूमने वाली जगहों के लिए तो इटली फेमस है ही. लेकिन इसके अलावा यह अपनी शिक्षा के लिए भी जाना जाता है. दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में शामिल University of Bologna (स्थापना 1088) इटली में है. इंडियन स्टूडेंट्स के बीच पढ़ाई के लिए इटली फेमस स्पॉट बनता जा रहा है.

600 से ज्यादा कोर्स इंग्लिश में हैं

इटली में भारतीय स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ने का एक कारण ये भी है कि यहां 600 से ज्यादा कोर्सेज की पढ़ाई इंग्लिश में होती है. इटली में आर्ट, आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, बिजनेस और डिजाइन जैसे फील्ड की पढ़ाई की खूब डिमांड है. इटली में करीब 6100 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. यहां भारत के अलावा कई देशों के स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी है. इटली में पढ़ रहे 22 लाख स्टूडेंट्स में से एक लाख केवल विदेश के छात्र हैं.

इटली में कम है ट्यूशन फीस

इंडियन स्टूडेंट्स इटली को इसलिए भी पसंद कर रहे हैं कि यहां की ट्यूशन फीस काफी कम है. यहां की सरकारी यूनिवर्सिटी में सालाना ट्यूशन फीस 90 हजार से 4 लाख रुपये तक के करीब है. हालांकि, प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का खर्च थोड़ा ज्यादा है. प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने में करीब 6 लाख से लेकर 20 लाख रुपये सालाना तक का खर्च आ सकता है.

ट्यूशन फीस के अलावा लगने वाले खर्च

  • किराया- 40,500 – 81,000 रुपये
  • खाना- 27,000 रुपये
  • यूटिलिटी- 9,000 रुपये
  • अन्य खर्च- 4,500 – 13,500 रुपये

इटली की टॉप यूनिवर्सिटीज

Politecnico di Milano: यह इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और डिजाइन के लिए इटली की टॉप और फेमस यूनिवर्सिटी है.
Sapienza University of Rome: यह यूरोप की सबसे बड़ी और फेमस यूनिवर्सिटीज में से एक है, जहां रिसर्च पर खास फोकस होता है.
University of Bologna: इसे दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी माना जाता है, जो अपनी मजबूत पढ़ाई और इतिहास के लिए फेमस है.
University of Padua: यह एक पुरानी और प्रमुख यूनिवर्सिटी है, जो मेडिकल, साइकोलॉजी और इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है.
Politecnico di Torino: इंजीनियरिंग और टेक्निकल पढ़ाई के लिए यह भी टॉप और फेमस ऑप्शन है.
University of Milan: यह साइंस, मेडिकल और सोशल साइंस (समाज से जुड़े विषय) के लिए प्रमुख यूनिवर्सिटी है.
University of Pisa: यह एक फेमस और किफायती यूनिवर्सिटी है, जहां अच्छी क्वालिटी की पढ़ाई मिलती है.
University of Naples Federico II: यह इटली की सबसे पुरानी और बड़ी सरकारी यूनिवर्सिटीज में से एक है.
University of Florence: यह आर्ट, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज (मानविकी) के लिए बहुत फेमस है.
University of Rome Tor Vergata: यह इकोनॉमिक्स, लॉ और मेडिकल के लिए अच्छी और लोकप्रिय यूनिवर्सिटी मानी जाती है

यह भी पढ़ें- एशिया के इस देश से करें बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई, मिलेगी टॉप कंपनियों में नौकरी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola