एशिया के इस देश से करें बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई, मिलेगी टॉप कंपनियों में नौकरी

कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Business Management in Singapore: सिंगापुर आज एशिया का सबसे बड़ा एजुकेशन और बिजनेस हब बं चुका है. यहां के बिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट न सिर्फ वर्ल्ड लेवल पर मान्यता प्राप्त है, बल्कि इनकी डिग्री से करियर के शनदार अवसर मिलते हैं.
Business Management in Singapore: आज के समय में बिजनेस मैनेजमेंट एक ऐसा कोर्स बन चुका है, जो आपको देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शानदार करियर के मौके देता है. एशिया में अगर इस कोर्स के लिए सबसे बेहतर जगह की बात करें, तो सिंगापुर का नाम सबसे पहले आता है. यहां की यूनिवर्सिटीज अपनी क्वालिटी एजुकेशन, इंटरनेशनल एक्सपोजर और प्लेसमेंट के लिए जानी जाती हैं.
Business Management in Singapore: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS)
National University of Singapore एशिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है. इसका बिजनेस स्कूल दुनियाभर में काफी पॉपुलर है. यहां BBA, MBA और कई स्पेशलाइजेशन कोर्स उपलब्ध हैं. इस यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल फैकल्टी और मॉडर्न कैंपस की फैसिलिटी है. साथ ही रिसर्च और इनोवेशन पर फोकस और टॉप कंपनियों में प्लेसमेंट के ऑफर भी मिलते हैं. यह इंस्टीट्यूट उन छात्रों के लिए बेस्ट है, जो हाई-लेवल करियर बनाना चाहते हैं.
नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (NTU)
NTU का बिजनेस स्कूल भी काफी फेमस है. इस इंस्टीट्यूट को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 12वां रैंक मिला है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा जोर दिया जाता है. टेक्नोलॉजी के साथ मैनेजमेंट की पढ़ाई भी होती है. साथ ही इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप के ऑप्शन है. यह उन छात्रों के लिए अच्छा विकल्प है जो स्किल-बेस्ड लर्निंग चाहते हैं.
सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी (SMU)
SMU (Business Management in Singapore) खासतौर पर बिजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज के लिए जानी जाती है. यहां की पढ़ाई केस स्टडी और इंटरैक्टिव तरीके से होती है. यहां नेटवर्किंग के अच्छे अवसर मिलते हैं और कॉर्पोरेट कनेक्शन काफी मजबूत है.
INSEAD (Singapore Campus)
INSEAD दुनिया के सबसे पॉपुलर MBA इंस्टीट्यूट में से एक है. इसका सिंगापुर कैंपस इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के बीच काफी फेमस है. यहां 1 साल का फास्ट MBA प्रोग्राम की फैसिलिटी है. ग्लोबल जॉब के अवसर दिए जाते हैं. बिजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज में QS रैंकिंग में इस इंस्टीट्यूट को 4th रैंक मिला है.
ईएसएसईसी बिजनेस स्कूल, सिंगापुर
यह एक (Business Management in Singapore) पॉपुलर फ्रेंच बिजनेस स्कूल है, जिसका कैंपस सिंगापुर में भी है. यहां के कोर्सेज ग्लोबल एक्सपोजर और लीडरशिप स्किल्स पर ज्यादा जोर देते हैं.
सिंगापुर में पढ़ाई के फायदे
सिंगापुर में बिजनेस मैनेजमेंट करने के कई फायदे हैं, जैसे
- इंटरनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट
- हाई सैलरी पैकेज
- मजबूत इंडस्ट्री नेटवर्क
- बेहतर एजुकेशन सिस्टम
यह भी पढ़ें: देश की 10वीं सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी में कैसे लें एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




